पिहानी,हरदोई- पिहानी थाना क्षेत्र ग्राम गजुआ खेड़ा में पिछले 6 महीनों से गरीब किसानों को वहां के कोटेदार के द्वारा राशन वितरण नहीं किया जा रहा है और जबरन अंगूठा लगवा कर राशन की कालाबाजारी की जा रही है। जिससे परेशान होकर किसानों ने उप जिलाधिकारी शाहाबाद को लिखित शिकायत दी, जिसके चलते ग्राम गजुआ खेड़ा का कोटा निरस्त कर दिया गया, जिससे दुश्मनी मानते हुए राशन माफिया अशोक वर्मा निवासी अंबेडकरनगर पिहानी ने ग्रामीणों पर गाली गलौज मारपीट जाति सूचक गालियों का हवाला देते हुए पिहानी थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया, जिसकी सूचना ग्रामीणों को समाचार पत्र के माध्यम से पता चली।इसके चलते आज ग्राम गजुआ खेड़ा के साहब रिजवी उर्फ बबलू ग्राम प्रधान गजुआ खेड़ा,जमील खान,मल्लू लाल गुप्ता,महेंद्र अकरवंशीवंशी,रईस, सोनू ,सर्वेश कुमार, आसिफ, समीम ,कमलेश ,कमलेश राठौर सरवन शर्मा, अली अहमद, जयचंद, रामगोपाल, अमित यादव, अनीश, कमलेश अग्रवंशी राजेश अवनीश कुल्लू व भाकियू अध्यक्ष राहुल मिश्रा के साथ मिलकर कोतवाल पिहानी से इस फर्जी मुकदमे को लेकर बात की। कोतवाल पिहानी राकेश यादव ने पूरे मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने की बात करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
Post Top Ad
Sunday, 26 May 2019
फर्जी मुकदमे के विरोध में किसान पहुंचे कोतवाली
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment