भ्रष्ट ठेकेदार कमल वर्मा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज,शांतिभंग में भेजा जेल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 26 May 2019

भ्रष्ट ठेकेदार कमल वर्मा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज,शांतिभंग में भेजा जेल

धार्मिक स्थल पर जेसीबी से मिट्टी खनन व अनियमित कार्य कराने का ठेकेदार पर है आरोप

पाली,हरदोई- पिहानी पालिका सीमा में विकास कार्यों के निर्माण के ठेकेदार कमल वर्मा का नाम नगर में छाया हुआ है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कमल वर्मा आर•आर• इन्टर कालेज हरदोई में एक अध्यापक पद पर तैनात हैं और अपनी माता मालती देवी पत्नी स्व•सुन्दर लाल वर्मा निवासी 327 पुराना बोर्डिंग हाउस सदर हरदोई के नाम से 35 लाख रुपए का हैसियत प्रमाण- पत्र लगाकर मैसर्स कमल वर्मा फर्म के नाम से पिहानी में तीन ठेके लिए हैं।आरटीआई से हुआ खुलासा कि पं• दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत शासन द्वारा पिहानी में नगर विकास कार्यों हेतु रु•164•83 लाख की धनराशि ब्याज रहित ऋण के रुप में अनुमन्य की गई थी, जिसकी प्रथम किश्त रु•82• 415 लाख प्राप्त होने के उपरान्त पालिका द्वारा नगर के मोहल्ला मुरीदखानी में रामलीला रोड से हसन ताहिर के मकान वाले तिराहे तक व मोहल्ला लोहानी में रामलीला रोड से छतैंया मार्ग तक और मोहल्ला मुरीदखानी में भारतीय इण्टर कालेज से कौशिक टेन्ट हाउस तक इण्टरलाॅकिंग एवं नाली निर्माण कार्य हेतु क्रमशः अनुमानित लागत रु• 93•83 लाख,57•20 लाख,13•80 लाख मात्र की ई-टेण्डरिंग निविदा आमंत्रित सूचना को प्रमुखता से दैनिक समाचार पत्रों में 27 दिसम्बर 2018 को प्रकाशन कराया गया था।जिसमें अध्यापक कमल वर्मा ने भी निविदा भरकर प्रतिभाग किया था और सबसे कम रेट की निविदा प्रक्रिया के आधार मै• कमल वर्मा को 22 जनवरी 2019 को कार्यादेश जारी कर दिया गया।ज्ञात हुआ कि ठेकेदार प्रतिनिधि कमल वर्मा ने तकरीबन दो सप्ताह पूर्व रामलीला प्रांगण मार्ग से निर्माण कार्य की शुरुआत की।जहां पूर्व निर्मित खड़न्जै की ईंटों को उखाड़ कर कार्य शुरु कराया।देखने में आया है कि मार्ग की ऊँचाई बढ़ाने के लिए रामलीला मैदान प्रांगण में ही जेसीबी से मिट्टी का खनन करवाकर मार्ग पर मिट्टी डाली गई ।जब दो तीन दिन पूर्व रामलीला समिति के लोगों ने यहाँ आकर देखा तो उन्होंने पालिका कार्यालय में ठेकेदार के विरुद्ध अनियमित रुप से कार्य कराने व धार्मिक स्थल की मिट्टी खुदवाने का आरोप लगाकर आपत्ति पत्र दे दिया।जिसका निरीक्षण करने के बाद पालिका लिपिक गोपाल कृष्ण अवस्थी ने विधिविरुद्ध निर्माण कार्य पर असहमति जताई और आपत्ति स्वीकार करते हुई ठेकेदार के विरुद्ध शनिवार 27 मई को नोटिस जारी कर दिया।किसी कारण ठेकेदार को नोटिस नहीं मिल पाया और रविवार को भी निर्माण कार्य जारी हो गया।जहाँ सुबह समय तकरीबन 9 बजे रामलीला कमेटी अध्यक्ष अभिषेक वैश्य उर्फ रीषू,नवनीत वाजपेयी के साथ कई अन्य सदस्यों सहित वहां पहुंचे और ठेकेदार प्रतिनिधि अध्यापक कमल वर्मा से वार्तालाप कर अनियमित रुप से कार्य कराने पर गहरी आपत्ति जताते हुए कार्य रोकने की बात कही।ठेकेदार प्रतिनिधि कमल वर्मा ने उनकी बात को स्वीकारते हुए मिट्टी भरवाने की बात कही।बात ही बात में स्थिति विवादस्पद और तीखी नोक झोंक की बनने लगी क्यूँकि कमेटी के अनुसार नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य बंद नहीं था और न ही रामलीला प्रांगण में धार्मिक आस्था के केन्द्र से अवैध खनन की गई मिट्टी को भरा गया था।इसलिए कमेटी सदस्य वहां से जाकर तत्काल कोतवाली पिहानी पहुंचे और तहरीर देकर आरोप लगाया कि ठेकेदार कमल वर्मा द्वारा रामलीला मैदान पर दबंगई कर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है उसने जेसीवी से रामलीला मैदान खुदवा कर मिट्टी का अवैध खनन कराया है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं।विरोध करने पर वह मान नहीं रहा है बल्कि मारपीट व जोर-जबरदस्ती कार्य करने पर अमादा है।तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर निर्माण कार्य रुकवा दिया और ठेकेदार प्रतिनिधि कमल वर्मा को तत्काल गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया।कोतवाली पुलिस के अनुसार शांतिभंग में ठेकेदार को जेल भेजा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad