हरदोई -अंतर्ध्वनि महिला विंग के तत्वावधान में 25 मई से 4 जून तक चल रही 10 दिवसीय समर वर्कशॉप में आज दूसरे दिन प्रतिभाओं को विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया गया।क्लासिकल डांस वर्कशॉप में आज संचालिका निशा ज्योति ने बच्चों को नृत्य की बारीकियों से अवगत कराया व उन्हें अभ्यास कराया। वेस्टर्न डांस के प्राइमरी वर्ग में संचालक सुभाष ने बच्चों को बताया कि कैसे सरल स्टेप्स से डांस सीख सकते हैं। वेस्टर्न डांस के जूनियर वर्ग का संचालन शिवा गुप्ता व सचिन ने करते हुए बच्चों को वार्म अप कराया और नए गानों पर अभ्यास कराया। थिएटर वर्कशॉप में संचालक कुलदीप द्विवेदी ने रोल प्ले के द्वारा बच्चों को अभिनय करना सिखाया। आर्ट की वर्कशॉप का संचालन करते हुए अपूर्वा अवस्थी और इंदिरा द्विवेदी ने बच्चों को स्वच्छ भारत अभियान का लोगो बनाना सिखाया। क्राफ्ट वर्कशॉप का संचालन करते हुए पल्लवी सिंह ने बच्चों को अखबार की कतरनों से पेड़ और निष्प्रयोज्य सामग्री से पूजा की थाली बनाना सिखाया।इस अवसर पर अध्यक्ष इला द्विवेदी, उपाध्यक्ष संघमित्रा मुखर्जी, सांस्कृतिक सचिव अनीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष मीनू गुप्ता, हरप्रीत कौर एडवोकेट, सुमन सिंह, बबिता श्रीवास्तव, अमिताभ शुक्ला, महेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Post Top Ad
Sunday, 26 May 2019
अंतर्ध्वनि महिला विंग के समर वर्कशॉप में प्रतिभाओं को दी गई जानकारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment