कछुए की आकृति वाली अंगूठी पहन कर इस तरह चमकाएं अपना नसीब | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 26 May 2019

कछुए की आकृति वाली अंगूठी पहन कर इस तरह चमकाएं अपना नसीब

वास्तु के अनुसार कछुआ बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में कांसे से बना कछुआ रखने से घर में हर वक्त सकारात्मकता बनी रहती है। वहीं बात करें कछुए की अंगूठी तो यह भी एक विशेष महत्व रखती है। धातु से बनी कछुए के आकार की मूर्ति घर का दुर्भाग्य दूर करती है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और साथ ही सकारात्मक विचारों का प्रवाह रहता है।

1. कछुए की अंगूठी पहनना शुभ प्रतीक माना जाता है। इससे मन में सकारात्मक विचारों का प्रवाह रहता है और एकाग्रता बनी रहती है।

2. कछुए की अंगूठी पहनने से वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु दोष उत्पन्न नही होता है और घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं रहती है।

3. इससे पॉजिटिव एनर्जी के कारण घर का मान-सम्मान बछता है और साथ ही सामाजिक सुख और समृद्धि भी बढ़ती है।

4. ज्योतिष शास्त्र में कछुए को लक्ष्मी जी प्रतीक माना गया है। इससे लक्ष्मी जी को भी प्रसन्न करने में सहायता मिलती है।

5. कछुए कि अंगूठी पहनने से घर में धन प्राप्ति का मार्ग प्रबल होता है और पारिवारिक प्यार एवं सुख बढ़ता है।

6. कछुए की अंगूठी पहनने से मन मे शांति और धैर्य बना रहता है क्योंकि यह धैर्य का प्रतीक है। इससे विशेष रूप से आत्म शांति प्राप्त होती है।

7. कछुए की अंगूठी चांदी की धातु से बनवाकर पहननी लाभ पहुंचाती है और चांदी की धातु में इसे पहनने से बहुत जल्दी शुभ फल प्राप्त होता है।

8. इस अंगूठी को दाये हाथ की रिंग फिंगर में पहनना लाभकारी रहता है और बहुत जल्दी इसका शुभ प्रभाव शुरू होता है।

9. इसे पहनते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कछुए का मुंह बाहर की तरफ हो तभी इसका लाभ मिलता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad