26 जून राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 25 June 2019

26 जून राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें, बिना कारण चिन्ता व भय महसूस हो सकता है। मनोमन दुर्घटना का भय रहेगा। आर्थिक कष्ट या व्यापार-रोजगार के बारे में मन चिन्ता महसूस करेगा। स्वास्थ्य में अस्वस्थ्यता रहेगी।

वृषभ राशिफल— आज आप अपने विरोधियों को भी झुका सकते हैं। प्राधान्य व महत्व के कार्य बिना किसी विघ्न या अड़चन के साथ सम्पन्न होंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी, शारीरिक एवं मानसिक सुख मिलेगा। संतति का शारीरिक स्वाथ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशिफल— आज के दिन शुभचिंतक व्यक्तियों का सहयोग बना रहेगा। अपने विरोधियों को पूर्ण रूप से परास्त करने की शक्ति बनी रहेगी। थोड़ी कार्यवाही करने पर ही पुराने ऋण से मुक्ति भी पा सकते हैं। आपको शुभ समाचार पाने की महत्वाकांक्षा रहेगी।

कर्क राशिफल— आज के दिन अनिवार्य न हो तो प्रवास-पर्यटन को रोक दें। मानसिक अशान्ति, व्यथितता व भयग्रस्त परिस्थिति में सम्भलें। पारिवारिक अशान्ति में अपने क्रोध पर काबू बनाए रखें। शारीरिक स्तर पर अपच तथा पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।

सिंह राशिफल— आज आपको शारीरिक एवं मानसिक दोनों स्थितियों पर काबू तथा सावधानी रखनी होगी। आर्थिक लेन-देन व धन-संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। यात्रा-प्रवास व वाहन चलाने में मन एकाग्र रखें। मानसिक शान्ति को प्रधानता दें।

कन्या राशिफल— आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में भाई-बंधुओं से सहायता की उम्मीद कर सकते हैं। मित्रों तथा स्नेहीजनों से साथ-सहयोग एवं लाभ प्राप्त होगा। अभ्यासक्रम के प्रति लगाव रहेगा। अपने अनुकूल वातावरण का योग्य उपयोग करें।

तुला राशिफल— आज के दिन हो सकता है की आपको अपनी स्वयं की गलतियों से पछताना पड़े। अपने व्यक्तिगत कार्यों में मन नहीं लगेगा एवं भलाई के कार्य में भी अपयश मिल सकता है। मानसिक अस्थिरता को काबू में रखें। धन हानि की सम्भावना को बढ़ावा न दें।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन सुख एवं आनन्द का वातावरण पूरे दिन रह सकता है। प्रवास-पर्यटन का सुआयोजन उत्साह के साथ संपन्न होगा। व्यवसाय में धनलाभ की आशा पूर्ण होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा, शान्ति का अर्थ समझ पाएंगे।

धनु राशिफल— आज दिन भर मानसिक अशान्ति का सामना करने की तैयारी रखें। छोटे कर्मचारियों को मनोमन पराधीनता का अनुभव होगा। आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें; निराशा को सकारात्मक शक्ति के ढांचे में ढालने का प्रयास करें।

मकर राशिफल— आज के दिन आपको स्त्री मिलन से सुख प्राप्त होगा। आपको अधिक शुभ कार्यों के अवसर प्राप्त होंगे। अपनी परामर्श शक्ति में कुदरती वृद्धि पाएंगे। अपेक्षित या अप्रत्याशित धन लाभ का भी योग हो सकता है।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आपको इच्छित कार्यों में यश एवं सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय या आजीविका क्षेत्र में लाभ मिलेगा। विरोधी पक्ष आपसे निर्बल रहने से आपको शारीरिक तथा मानसिक आनन्द की अनुभूति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशिफल— आज आपको भाग्यवर्धन के सुअवसर प्राप्त होने से मानसिक प्रसन्नता पुरे दिन बनी रहेगी। आर्थिक उपार्जन से लाभान्वित भी हो सकते हैं। उद्वेग एवं व्यावसायिक चिन्ता आपके लिए अशुभफलदायक साबित हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad