धोनी के घर में चोरी करने के आरोप में 3 गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 7 June 2019

धोनी के घर में चोरी करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

नोएडा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर में हुई चोरी में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सेक्टर 104 स्थित धोनी के घर में अप्रैल में चोरी हुई थी। आरोपियों ने इसके अलावा अन्य कई घरों में भी चोरी की है। गुरुवार को तीनों आरोपी राहुल, बबलु, इकलाख को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पूर्व कप्तान के घर से एलईडी टीवी की चोरी की थी, उस दौरान विक्रम सिंह नाम का शख्स धोनी के घर में किराये पर रह रहा था। इस चोरी को अंजाम तब दिया गया था, जब धोनी के घर में मरम्मत का कार्य चल रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि साक्ष्यों को मिटाने के लिए आरोपियों ने एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर की चोरी भी की थी। आरोपी के पास से नौ बैटरी, तीन इंवर्टर, पांच लैपटॉप और पांच एलईडी बरामद हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad