प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली से उड़ाया | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 22 June 2019

प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली से उड़ाया

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। कमरे की तरफ दौड़े तो खून से लथपथ वह फर्श पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। 


सीओ अलीगंज स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक, संतोष कुमार 
 (48) पेशे से प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। शुक्रवार देर शाम संतोष ने घर पहुंचने के बाद कमरे में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे की तरफ दौड़े उन्होंने संतोष को खून से लथपथ हाल में जमीन पर पड़ा देखा। फौरन पुलिस व अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मदद से ट्रामा पहुंचाया। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad