घर में फिश एक्वेरियम रखना है शुभ, जानिए रखने की सही दिशा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday 13 June 2019

घर में फिश एक्वेरियम रखना है शुभ, जानिए रखने की सही दिशा

आज के समय में कई घरों में फिश एक्वेरियम रखने का प्रचलन काफी बढ़ चुका है। फेंगशुई के अनुसार फिश एक्वेरियम न सिर्फ खुशी देता है बल्कि इसके घर के सदस्यों के ऊपर आने वाली सारी विपत्तियां टलती है। साथ ही घर में धन संपत्ति के आने की निरंतरता बनी रहती है।

हालांकि फेंगशुई के कुछ नियम हैं जिनका पालन करते हुए एक्वेरियम रखा जाए तभी इसका पूरा लाभ मिलता है। परंतु आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने घर में फिश एक्वेरियम तो रखते हैं लेकिन यह किस दिशा और कौन से स्थान पर रखा जाए ये उन्हें पता नहीं है। आज हम आपको फेंगशुई के अनुसार बताते हैं कि घर में फिश एक्वेरियम कहां और किस दिशा में रखना शुभ है।

ऐसी मान्यता है कि घर पर रंगीन मछलियां पालने से घर के सदस्यों पर आने वाली मुसीबतें टल जाती हैं। फेंगशुई कहता है कि मछली धन को आकर्षित करती है और किसी भी आपदा को अपने ऊपर ले लेती है। फेंगशुई के मुताबिक घर या ऑफिस में फिश एक्वेरियम रखते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इसके अनुसार एक्वेरियम को पूरब, उत्तर और पूर्व-उत्तर की दिशा में रखना शुभ माना जाता है। साथ ही दाम्पत्य जीवन में आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए इसे मुख्य द्वार के बाईं ओर रखना चाहिए। वहीं इसे दाईं ओर रखने से घर के पुरुष का मन चंचल होता है।

फिश एक्वेरियम को किचन या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इस जगह पर एक्वेरियम रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। एक्वेरियम के द्वारा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए समय-समय पर इसका पानी बदलते रहना चाहिए। साथ ही मछलियों की संख्या नौ होनी चाहिए।

इनमें से आठ मछली लाल और सुनहरे रंग की और एक काले रंग की होनी चाहिए। फेंगशुई के अनुसार काले रंग की मछली से घर के लोगों पर किसी भी तरह की बुरी नजर नहीं लगती है। एक्वेरियम में समय-समय पर मछलियां मरती रहती है। मरी हुई मछली को तुरंत निकालकर किसी नदी या तालाब में बहा देना चाहिए।

फेंगशुई के अनुसार एक्वेरियम में जब कोई मछली मरती है तो वह अपने साथ नकारात्मक शक्तियों को लेकर चली जाती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad