कच्चे आम की खट्टी- मीठी सब्ज | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 10 June 2019

कच्चे आम की खट्टी- मीठी सब्ज

कच्चे आम का उपयोग अगर चटनी में किया जाए तो यह फिके खाने में भी जबरदस्त स्वाद ले आती है। इसके अलावा कच्चे आम से बना आचार तो सभी का फेवरेट होता है। लेकिन आज हम आपको सिखाएंगे कच्चे आम की सब्जी बनाना। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होती है, साथ ही इसका ज़ायका गज़ब का होता है। इसका स्वाद खट्टा- मीठा होता है, इसलिए जो कच्चे आम की सब्जी का ज़ायका एक बार चख ले वह इसे बार-बार खाना पसंद करता है। आइए सीखते हैं कच्चे आम की स्वादिष्ट खट्टी मीठी सब्जी बनाना।

ध्यान दें

  • रेसिपी क्विज़ीन – इंडियन
  • समय – 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप – वेज
  • 2 से 4 लोगों के लिए
  • जरूरी सामग्री
  • कच्‍चा आम – 1 कप(कटा हुआ)
  • गुड़ – 1/2 कप
  • लाल मिर्च – 5 से 6
  • राई – 1/2 चम्‍मच
  • कड़ी पत्‍ता – 8 से 10
  • घिसा नारियल – 1/2 कप
  • हरी धनिया – 1 चम्मच कटा हुआ
  • नमक – स्‍वादानुसार
Recipe Kacche Aam ki Sabzi1Image Source: foodfellas4you

कच्चे आम की सब्जी बनाने की विधि

  •  कच्चे आम के कटे हुए टुकड़ों को एक बर्तन में डाल कर उबालें।
  •  एक बर्तन में थोड़ा पानी डालें, अब इस बर्तन में ठीक से मसला हुआ गुड़ डालें। पानी में गुड़ को अच्छे से मिक्स कर लें।
  •  गुड के पानी को छान कर अब अलग रख दें।
  •  अब साबुत लाल मिर्च लें और उन्हें एक बर्तन में भून लें।
  •  उबले हुए कच्चे आम को मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
  •  अब इस पेस्ट में भुनी हुई साबुत लाल मिर्च व घिसा हुआ नारियल डालकर एक महीन पेस्ट तैयार कर लें।
  •  अब एक बर्तन में थोड़ा सा तेल डालें और गर्म करें। अब तेल में कड़ी पत्ता और राई डालकर फ्राई कर लें।
  •  जब बर्तन में राई चटकने लगे तो इसमे गुड़ का पानी डालकर उबाल लें।
  •  अब इसमे आम का पेस्‍ट डालें और अच्छे से मिला लें।
  •  इसमे अब एक कप पानी व थोड़ा सा नमक डालें और मिलाएं।
  •  आम की सब्जी को अब पांच मिनट तक पकाएं।
  •  इसमे कटा हुआ हरा धनिया ऊपर से डालें।
  •  अब इसे चावल या फिर रोटी के साथ सर्व करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad