पीवी रामा शास्त्री को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, छह आइपीएस का तबादला | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 14 June 2019

पीवी रामा शास्त्री को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, छह आइपीएस का तबादला

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खराब कानून-व्यवस्था के मामले में सख्त होते ही छह वरिष्ठ आइपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के निशाने पर आई सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें सबसे अहम नाम एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार का है। उन्हें हटाकर सीनियर आईपीएस पीवी रामा शास्त्री को नया एडीजी लॉ एंड आर्डर नियुक्त किया गया है। आनंद कुमार को डीजी जेल बनाया गया है।इनमें एडीजी कानून-व्यवस्था के साथ एडीजी जेल को भी बदला गया है।

एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार को डीजी जेल के पद पर भेजा गया है। प्रदेश की जेल में बीते दो-महीने से माहौल काफी अराजक हो रहा था। एडीजी जेल चंद्र प्रकाश को एडीजी रूल एंड मैन्युल के पद पर भेजा गया है। एडीजी वाराणसी जोन पीवी रामाशास्त्री को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनाती मिली है। एडीजी सतर्कता बृजभूषण को एडीजी वाराणसी जोन, एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड दीपेश जुनेजा को एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात किया गया है। एडीजी सुरक्षा विजय कुमार को एडीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पद पर भेजा गया है।

कई सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं रामा शास्त्री
पीवी रामा शास्त्री ने वर्ष सीबीआई अकादमी के डायरेक्टर पद पर रहते हुए इंटर एजेंसी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाली थी। 2006 में उन्हें पुलिस डिपार्टमेंट के सर्वोच्च सम्मान पुलिस सर्विस मैडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले पीवी रामा शास्त्री एडीजी जोन वाराणसी थे। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के निवासी पीवी रामा शास्त्री 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पीवी रामा शास्त्री पूर्व में जॉइंट सेक्रेटरी कन्ज्यूमर अफेयर्स भारत सरकार में नियुक्त थे। वह भारत सरकार की एनआइए में बतौर आईजी अपनी सेवाएं दे चुके है। 1997-98 में इलाहाबाद जीआरपी में पुलिस अधीक्षक और 1999-2000 में बलिया जिले में तैनात रहे हैं। पीवी रामा शास्त्री गुजरात पुलिस में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad