
शहर के एलफिन्स्टन रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर शुक्रवार सुबह भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई। 27 जख्मी हैं। जिनमें कई की हालत गंभीर है। शहर में दादर के बाद यह दूसरा सबसे भीड़भाड़ वाला स्टेशन है। यहां से राेजाना 3 लाख से ज्यादा लोग गुजरते हैं। एलफिन्स्टन ब्रिज 104 साल पहले बनाया गया था। वेस्टर्न रेलवे रूट पर बना एलफिन्स्टन स्टेशन वर्ली और प्रभादेवी इलाके को लोकल ट्रेन से जोड़ता है। कुछ दिन पहले इस स्टेशन का नाम बदलकर प्रभादेवी स्टेशन किया गया है। इस हादसे को लेकर चश्मदीदों के बयान के आधार पर अलग-अलग थ्योरी सामने आ रही हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment