
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि बीजेपी को हमेशा से प्रो-हिंदुत्व पार्टी के तौर पर देखा गया है। अगर ओरिजनल मौजूद है तो लोग किसी क्लोन को क्यों पसंद करेंगे?सूरत में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेटली ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले राज्य में सबसे भ्रष्ट सरकार थी। केंद्र में भी ऐसा सरकार चल रही थी, जिसमें प्रधानमंत्री सिर्फ नाम के लिए थे, उनके पास कोई पॉवर नहीं थी। बता दें कि गुजरात असेंबली इलेक्शन के लिए 9 और 14 दिसंबर को वोटिंग होगी, नतीजे 18 तारीख को आएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment