दुनिया का सबसे छोटा फोन लॉन्च, क्रेडिट कार्ड से भी छोटा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 20 December 2017

दुनिया का सबसे छोटा फोन लॉन्च, क्रेडिट कार्ड से भी छोटा

दुनिया का सबसे छोटा फोन लॉन्च हो गया है। यह फोन आपके क्रेडिट कार्ड से भी छोटा है और वजन की बात करें तो सिर्फ 13 ग्राम। दुनिया के सबसे छोटे फोन Zanco Tiny t1 को लॉन्च करने का दावा करने वाली कंपनी है क्लूबिट न्यूमीडिया। ये कंपनी लगातार 18 सालों से वीडियो गोम्स, नोवल्टी और गैजेट्स का होलसेलर और रिटेल डिस्ट्रव्यूटर रही है।
Zanco Tiny t1 पूरी तरह काम करने वाला मोबाइल फोन है। ये कोई स्मार्टफोन नहीं बल्कि एक फीचर फोन है जिसमें कैंडी बार फॉर्म फैक्टर है। ये 2G नेटवर्क पर भी काम करता है और इसमें 200mAh बैटरी है। कंपनी ने इस फोन की खासियतें गिनाते हुए कहा है कि ये फोन बैकअप फोन के तौर पर रखा जा सकता है और जोगर्स, दोड़ने वाले लोगों औरक साइकलिस्ट और दूसरे स्पोर्ट्स में भाग लेने वाले लोगों के लिए ये फायदेमंद है। इस फोन की लंबाई चौड़ाई 46.7mm x 21mm x 12mm है। इसकी 0.49- इंच की OLED स्क्रीन है जिसमें 64 x 32 रेस्युलोशन है। जो 32GB स्टोरेज के साथ आ रहा है। इसमें नैनो सिम कार्ड लगता है और 300 फोनबुक मैमोरी और 50 एसएमएस को सपोर्ट करता है।
-एजेंसी

The post दुनिया का सबसे छोटा फोन लॉन्च, क्रेडिट कार्ड से भी छोटा appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad