नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से आज Kulbhushan जाधव की मां और उनकी पत्नी को वीजा आज जारी कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से पिछले हफ्ते जानकारी दी गई थी कि जाधव की पत्नी और मां के वीजा आवेदन प्राप्त हुए हैं और उन पर ‘कार्यवाही चल रही है।
बता दें कि इससे पहले पाक मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि पाक जेल में बंद जाधव 25 दिसंबर को अपनी पत्नी और मां से मिलेंगे। इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जाधव की मां और पत्नी को भी इसकी जानकारी दे दी थी।
आपको बता दें कि जासूसी और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोपों पर अप्रैल में पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव (47) को मृत्युदंड की सजा सुनायी थी. भारत की अपील पर मई में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने जाधव की सजा पर रोक लगा दी थी।
पाकिस्तान का दावा है कि ईरान से पाकिस्तान में कथित तौर पर घुसे जाधव को उसके सुरक्षा बलों ने पिछले साल तीन मार्च को अशांत बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ्तार किया था।
बहरहाल भारत इस बात पर कायम है कि नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद ईरान में कारोबार कर रहे Kulbhushan को ईरान से अगवा किया गया था।
-एजेंसी
The post Kulbhushan मामला: पाकिस्तान ने जारी किया परिवार का वीजा appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment