40 लाख की शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 15 April 2018

40 लाख की शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की इलाहाबाद फील्ड इकाई ने रविवार को चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र से 40 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से ट्रक में लाद कर वाराणसी सप्लाई करने के लिए ले जा रही रही 990 पेटी (47520 शीशी) कुल 8910 लीटर शराब के अलावा 04 मोबाइल 4 हजार रुपए, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है।

यूपी एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान रामकरण माले थाना तेजाजी नगर जनपद इन्दौर (मध्य प्रदेश), राकेश कुमार गौड और रंजीत राजभर निवासीगण थाना जनसा वाराणसी के रूप में हुई।

तीनों को एसटीएफ की इलाहाबाद फील्ड इकाई के उप निरीक्षक केशव चन्द्र राय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार तड़के दो बजे जनपद चंदौली के ताहिरपुर बैरियर मुगलसराय के पास से बरामद शराब से भरी ट्रक समेत गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीरमत लगभग 40 लाख रुपए आंकी गई है।

पूछताछ पर तस्कर रामकरन ने बताया कि वह यह काम पिछले 03-04 वर्षां से कर रहा है। वह इन्दौर से माल लाकर यूपी के वाराणसी, चन्दौली, भदोही, रायबरेली प्रतापगढ़, इलाहाबाद, जौनपुर, फतेहपुर, कौषाम्बी, सुलतानपुर समेत के कई जिलों में सप्लाई करता है। पकड़ा गया माल उसे वाराणसी के थाना जनसा के माल कुण्डरिया निवासी अनिल गिरी व सुनील गिरी को देना था।

एसएसपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ थाना मुगलसराय पर आईपीसी की धारा 60//63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad