
भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 82 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। पिछले हफ्ते भाजपा ने 72 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। उधर, कांग्रेस ने रविवार को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके बेटे समेत 218 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। बता दें कि राज्य की 224 सीटों के लिए एक फेज में 12 मई को मतदान होगा। 15 मई को नतीजे आएंगे। अभी यहां कांग्रेस की सरकार है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment