साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारी पहुंचे डीएम के दरवाजे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 17 April 2018

साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारी पहुंचे डीएम के दरवाजे

गौतमबुद्ध नगर-नोएडा। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सपा के निवर्तमान महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे के नेतृत्व में जिलाधिकारी बीएन सिंह से उनके कार्यालय में मिला। समस्या से संबंधित पत्र व्यापारियों द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया।
दुबे ने बताया कि व्यापारियों ने भंगेल, सलारपुर मार्केट में बुधवार के दिन साप्ताहिक बंदी को पूर्णरूप से लागू करने के लिए जिलाधिकारी से सहयोग मांगा है। व्यापारियों ने बताया कि व्यापारी बुधवार को अपनी दुकान बंद रखने चाहते हैं लेकिन कुछ दुकान मालिक जानबूझकर दुकानदारों को दुकान खोलने के लिए दबाव बना रहे हैं। बुधवार को दुकान बंद करने पर दुकान खाली करने के लिए कह रहे हैं।
व्यापारियों ने जिलाधिकारी से कहा कि भंगेल, सलारपुर मार्किट में कहीं भी टॉयलेट की व्यवस्था नहीं है इसलिए उपयुक्त जगह पर सुलभ शौचालय बनवाया जाए। व्यापारियों ने सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस बनवाने की मांग की।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि व्यापारियों का साप्ताहिक बंदी में पूरा सहयोग किया जाएगा। बीएन सिंह ने उपश्रमायुक्त वीके राय से बात कर साप्ताहिक बंदी को सुनिश्चित करने के लिए कहा साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा।
इस अवसर पर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गोयल, महासचिव संदीप चौहान, कोषाध्यक्ष मनोज कंसल, पशुपतिनाथ उपाध्याय, रामबीर यादव, उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad