हरदोई-पिहानी में एक साल पूर्व हुई कथित हत्या के खुलासे हेतु परिवार सहित बैठा धरने पर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 10 April 2018

हरदोई-पिहानी में एक साल पूर्व हुई कथित हत्या के खुलासे हेतु परिवार सहित बैठा धरने पर

सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ हरियावां ने दिया उचित कार्यवाही का आश्वासन
बिना विसरा रिपोर्ट देखे गिरफ्तारी की कार्रवाई संभव नहीं सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर
हरदोई -10अप्रैल विगत वर्ष 12 मई 2017 को ग्राम हर्रई पिपरी मजरा निपनिया विकासखंड व कोतवाली पिहानी तहसील शाहाबाद हरदोई के अनूप तिवारी उर्फ जीतू तिवारी उम्र 22 वर्ष की कस्बा पिहानी में ही निकट तीन बंदर पार्क के सामने स्थित आर्यावर्त अवध ग्रामीण बैंक के वोडाफोन टावर परिसर में मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर लिया था किंतु अभी तक एक साल होने को आया बिसरे की रिपोर्ट नहीं आई है। इस हीलाहवाली और नामित अपराधियों के खिलाफ कोई कार्यवाही पुलिस द्वारा न किए जाने के फलस्वरूप कचहरी प्रांगण में राम लड़ैत पुत्र श्याम सुंदर अपने पूरे परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठ गया।धरने पर बैठा देखकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सकते में आ गए और मान-मनौव्वल तथा अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए उसकी परेशानी दूर करने हेतु पिहानी थाने पर पहुंचने व समस्या निवारण का आश्वासन देकर भूख हड़ताल खत्म करा दी गई ।सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव ने पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर बताया कि मृतक  ने अपने जीवनकाल में एक आईडी ₹1000 प्रतिमाह की खुलवा रखी थी ,विगत 29 मार्च को मृतक की मृत्यु की खबर देने वाले उसके करीबी दोस्त अजीत सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह के एक प्राइवेट डायमंड बैंक शाखा पिहानी ब्लाक के पास संचालित होती थी, पीड़ित का आरोप है कि उक्त बैंक संचालक ने काफी हैरान और परेशान करने के बाद जो भुगतान मृतक की नॉमिनी मैना देवी के नाम से उपलब्ध कराई गई ,उसमें धनराशि का अंकन कम किया गया है और धनलक्ष्मी बैंक के नाम से दी गई इस चेक में भुगतान तिथि आगामी 18 मई दर्शाकर जो फर्जीवाड़ा धोखा किया जा रहा है उससे प्रतीत होता है कि उसके पुत्र की हत्या करने में बैंक शाखा संचालक उदय प्रताप सिंह व उनके दोनों पुत्र अर्जुन सिंह और अजीत सिंह का पूरा हाथ है। मृतक के पिता ने यह आरोप लगाते हुए अन्य जांच एजेंसियों से जांच कराए जाने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया ,धन संबंधी प्रार्थना पत्र आज मुझे प्राप्त हुआ है इस पर आरोपित जनों को थाने पर बुलाकर समस्या दूर की जाएगी। नामित आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में हरियावां शैलेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि जीतू तिवारी का बिसरा सुरक्षित कर लिया गया था, जिसे जांच के लिए भेजा गया था। कई बार विसरा रिपोर्ट का रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है। बिना बिसरा रिपोर्ट साक्ष्य को देखे बिना कथित आरोपियों की गिरफ्तारी करना संभव नहीं है। बिसरा रिपोर्ट देखने के बाद हत्या के कारणों की जांच का पता लगेगा। बहर हाल 1 साल बाद भी कथित हत्यारोपियों को गिरफ्तार ना किया जाना और उन पर किसी प्रकार की कार्यवाही ना किया जाना परिवार के लिए भी दुखदाई है। प्रशासन को चाहिए कि मृतक जीतू तिवारी की बिसरा रिपोर्ट को शीघ्र मंगाकर मृतक के हत्या कारणों को पता लगाकर न्याय दिलाना चाहिये/

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad