—
[रविनेश गुप्ता] मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। गंगा के खादर मे बसे बसे ग्राम पैलानी उत्तर मे एक ढाई बर्ष की बालिका मे पोलियो के लक्षण दिखाई देने पर सीएचसी लाया गया। सीएचसी के डाक्टर ने बुधवार को संदिग्ध पालियो पीड़िता का स्टूल लेकर जांच को भेजने को कहा है। पैलानी उत्तर निवासी रामसरन ने बताया कि उसकी ढाई बर्षीय बेटी सपना उर्फ ओमवती को सरकारी अस्पताल मे उपलब्ध सभी टीके लगाये जा रहे हैं। समय समय पर गांव मे बूथ पर पालियों की खुराक भी पिलाई गयी।फिर भी सोमवार को उसकी बेटी ओमवती उर्फ सपना का दाहिना पैर लुंजपुंज हो गया। वह सपना को लेकर सीएचसी जरीनपुर गया। सीएचसी मे डा० शनीष सक्सेना ने कहा कि बुधवार को बालिका का स्टूल लेकर परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा जायेगा। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ढाई बर्षीय ओमवती उर्फ सपना मे पोलियों के लक्षण दिखाई देने पर सीएचसी के स्टाफ मे हड़कंप मचा हुआ है। सीएचसी प्रभारी डा०नवीन भारती का कहना है कि बुधवार को पैलानी उत्तर गांव मे संदिग्ध पोलियो की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम को भेजा जायेगा।
Post Top Ad
Tuesday, 10 April 2018
पोलियों के दिखाई दिये लक्षण: सीएचसी के स्टाफ में मचा हड़कंप
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment