
रिचा चड्ढा फिलहाल में लखनऊ में अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ की शूटिंग में बिजी हैं। हम सभी जानते हैं कि यह वर्सेटाइल एक्ट्रेस वेजिटेरियन है और घर में बना खाना पसंद करती हैं। अपने हेल्थ को देखते हुए वह जंक फूड खाना पसंद नहीं करती हैं और केवल हेल्दी डाइट लेती हैं। लखनऊ में फिल्म की शूटिंग के दौरान वह यूनिट का खाना खाकर बोर हो चुकी थी और घर के खाने को तरस रही थी। उनके बॉयफ्रेंड अली फजल को इसके बारे में पता चला और वह समस्या को दूर करने तुरंत पहुंच गए। दोनों एक्टर लखनऊ में अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। अली तिग्मांशु धूलिया के ऐम्बिशस प्रोजेक्ट “मिलन टॉकीज” की शूटिंग कर रहे हैं।
लखनऊ अली का होमटाउन है और उनकी पूरी फैमिली वहीं रहती है; अली ने लखनऊ में मौजूद अपने परिवार के सदस्यों से बात कर रिचा के लिए गरमा-गरम एवं ताजा होममेड वेजिटेरियन फूड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की। आउटडोर शूटिंग के दौरान फ्रेश होममेड फूड से ज्यादा आनंद किसी और चीज़ में नहीं है; इस मामले में रिचा बहुत लकी हैं कि लखनऊ में शूटिंग के दौरान उन्हें होममेड फूड मिलता रहेगा। एक अच्छे समैरिटन की तरह अली ने रिचा की इच्छा के अनुरूप होममेड फूड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की।
–दिनेश जाला

No comments:
Post a Comment