उन्नाव।तेज रफ्तार से आर रहे पिकअप ने सडक किनारे जा रहे एक आठ वर्षीय बच्चे को रौदंता हुआ फरार हो गया।बच्चे की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने सडक को जाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंची माखी पुलिस व क्षेत्राधिकारी सफीपुर ने परिजनो को समझा बुझाकर व कार्यवाही का भरोषा दिलाकर शान्त कराया।मिली जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र सफीपुर व माखी के अन्तर्गत परियर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने परियर के पास स्थित ग्रामीण बैंक के सामने एक आठ वर्षीय बच्चे को रौदता हुआ फरार हो गया।
बच्चे की मौत पर ग्रामीणों ने सडक पर जाम लगा दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंचें क्षेत्राधिकारी सफीपुर अम्बरीश कुमार भदौरिया ने ग्रामीणों को बडी मसक्कत के बाद शान्त कराया तो वहीं म्रतक बच्चे के परिजनो का रो रो के बुरा हो गया।फिलहाल पुलिस ने कार्यवाही करने का पूरा भरोषा दिलाया तब जाकर लोगो को जाम से निजात मिला।

No comments:
Post a Comment