लखनऊ। फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोमवार को कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में कार्यकर्ताओं ने कुलपति एसपी सिंह को सौंपा।
परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सत्यभान सिंह ने कहा कि फीस बढ़ोत्तरी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। यह छात्रों के कंधे पर अतिरिक्त बोझ है। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन यह गलती कई बार कर चुका है। विवि अपनी शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने के बजाय छात्रों के साथ कुठाराघात करने पर आमादा है। यह रवैया ठीक नहीं है। नए सत्र में छात्रों को मिलने वाली सुविधा पर ध्यान देना चाहिए और फीस बढ़ोत्तरी का फैसला तत्काल वापस लेना चाहिए। विवि अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आया तो छात्र आर—पार की लड़ाई को मजबूर होंगे।
संगठन मंत्री अभिलाष ने कहा कि विवि लगातार फीस बढ़ोत्तरी कर छात्रों के साथ छलावा कर रहा है, जो उचित नहीं है। वैसी भी छात्र बाहर से आकर कम संसाधन में पढ़ाई कर रहे हैं। विवि को उनकी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए। फीस बढ़ोत्तर का निर्णक विवि प्रशासन तत्काल वापस ले।
इस दौरान महानगर संगठन मंत्री अंशुल, अभिषेक, गुरजीत, आशुतोष काशी, शुभम, विनय सिंह, विशाल, मयंक, विकास, गौरव आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment