
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक चार्डर्ट प्लेन क्रैश हो गया जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। क्रैश होने के बाद ये प्लेन निर्माणाधीन बिल्डिंग से जा टकराया। पहले ये विमान सड़क पर गिरा जिसके बाद निर्माणाधीन बिल्डिंग से जा टकराया। विमान की टक्कर के बाद बिल्डिंग में आग लग गई। 4 फायर इंजीन आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। आ रही जानकारी के अनुसार ये चार्टड प्लेन सर्वोदय हॉस्पिटल के पास गिरा है।
इस चार्टर्ड प्लेन में कितने लोग सवार थे इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। प्लेन के क्रैश होकर बिल्डिंग से टकराने के बाद जो धमाके जैसी आवाज़ हुई उससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल मच गया।
प्लेन मुंबई के घाटकोपर में जागृति बिल्डिंग के पास क्रैश हुआ है। ये रिहाईशी इलाका नहीं है और जिस बिल्डिंग से प्लेन टकराया है उसके निर्माणाधीन होने की वजह से वहां आबादी के नहीं होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं इसकी भी आशंका जताई जा रही है कि रेसिडेंशियल इलाके होने की वजह से यहां जान माल के नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है।

No comments:
Post a Comment