गोताखोरों ने मशक्कत के बाद निकाले शव
मथुरा। वृंदावन में यमुना में डूबकर दो युवकों की मौत हो गई। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को नदी से निकाला, गोताखोर जब तक युवकों को तलाश पाते दोनों की मौत हो चुकी थी। वृÞंदावन में बिहार घाट पर यमुना में स्नान करते समय दोनों युवक गहरे पानी में चले गये और डूब गये। अन्य श्रद्धालु भी यमुना में स्नान कर रहे थे और घाट पर मौजूद थे। युवकों को यमुना में समाते देख लोगों ने शोर मचा दिया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी और युवकों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन गोताखोर तब तक दोनों को तलाश नहीं सके थे। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने एक बार फिर शवों की तलाश शुरू की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शवों को बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों युवकों के शवों की पहचान नहीं हो सकी थी।
No comments:
Post a Comment