हिन्दू युवा वाहिनी ने कार्यक्रम में दी पर्यावरण संरक्षण पर जानकारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday 2 August 2018

हिन्दू युवा वाहिनी ने कार्यक्रम में दी पर्यावरण संरक्षण पर जानकारी

बेलसर, गोंडा। तरबगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेझिया में हिन्दू युवा वाहिनी तरबगंज ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शुक्ला के आयोजन में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शारदाकान्त पाण्डेय ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए वृक्ष लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए पालीथिन का प्रयोग न करने के लिए निवेदन किया।
सामुदायिक सवास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक ने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। एडीओडी पंचायत दामोदर शुक्ला ने पात्र लाभार्थियों को शौचालय का चेक वितरित करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बबलू पांडेय, आमोद सिंह, विकास शुक्ला, प्राण शंकर, निर्भय सिंह, आनंद शुक्ला, रोहित तिवारी, रवि प्रकाश, विवेक पांडेय, अशोक शर्मा, अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad