2 अक्टूबर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 1 October 2018

2 अक्टूबर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आर्थिक आदान-प्रदान में सचेत रहें, कष्ट हो सकता है। नौकरी स्थल या किसी संस्था से जुड़े हैं तो अपने कर्तव्य का ईमानदारी पूर्वक पालन करें। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। व्यापार में अंधविश्वास ना करें।

वृषभ राशिफल— आज के दिन सामाजिक एवं पारिवारिक कार्य करने में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी एवं इन कार्यों से मान-सम्मान के साथ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में आर्थिक निवेश करना चाहते हैं तो लाभ रहेगा। कोर्ट-कचहरी में न्याय आपके पक्ष में आएगा।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपको व्यापार में अंधानुकरण से बचना होगा। नौकरी स्थल पर आपको सावधानी रखनी होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन में कुछ रुकावट आ सकती है, हिम्मत व आत्मविश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य हीनता के साथ दुर्घटना का भय रहेगा।

कर्क राशिफल— आज के दिन आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सन्तति से सम्मान एवं सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी/प्रेमिका से पूर्ण स्नेह मिलेगा। आपके दैनिक व्यवसाय से संतुष्ट रहेंगे एवं व्यापार में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशिफल— आज का दिन आपके लिए शुभ एवं सफल रहेगा। व्यापार में योग्य साहस से अधिक मुनाफा हो सकता है। भाई-बहनों के साथ भाग-बटाई वाले कार्यों में व जायदाद के कार्य में सफलता होगी। अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशिफल— आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दैनिक व्यवसाय में दीर्घदृष्टि एवं साहस के आधार पर सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को लेखन कार्य में रुचि अधिक रहेगी। मित्रों से आर्थिक सहकार एवं सकारात्मक सूचन मिलेगा, स्त्रियों से महत्त्व के कार्य कर पाएंगे।

तुला राशिफल— आज के दिन आपको आर्थिक व्यय पर काबू रखना होगा। ज़मीन-मकान के दस्तावेज़ी कार्यों को आज स्थगित ही रखें। पारिवारिक सहयोग नहीं मिलेगा। पत्नी-पुत्रों आदि से परस्पर वाद विवाद या तक होगा। मानसिक परिस्थिति बेचैनी भरी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल— आज का दिन आपको व्यापार में उन्नति एवं साहस देगा। व्यापार में विस्तार करना चाहते हैं तो एक बार वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह लें। नौकरी से जुड़े जातकों को ऊपरी अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने में सहायता आसानी से प्राप्त होगी।

धनु राशिफल— आज का दिन आपके लिए लाभदायक व्यतीत होगा। जीवनसाथी से सम्मान एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी वजह से प्रेमिका या पत्नी से मनमुटाव हो तो समाधान हो सकता है। सामाजिक स्तर पर सम्मान के साथ सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशिफल— आज पूरा दिन आपको मानसिक सुख प्रदान करेगा। डिप्रेशन, उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियों में राहत होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ होगा एवं पुराने रोगों पर काबू पाएंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों एवं मित्रों का सूचन आपको व्यवसाय बढ़ाने में सहायक होगा।

कुम्भ राशिफल— आज आपको एक विशिष्ट प्रकार का भय सताएगा। व्यापार में आर्थिक साहस सोच-समझकर ही करें। नेत्रों में जलन की शिकायत रहेगी। अपने स्वतन्त्र अस्तित्व के सामने पराधीनता का अनुभव अधिक होगा। आर्थिक व्यय की स्थिति में निराशा से दूर ही रहें।

मीन राशिफल— आज के दिन आप धार्मिक कार्यों में अधिक सलंग्न होंगे परन्तु विशेषकर ध्यान व योग के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि अधिक रहेगी। आप धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर पाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य सम्बंधित कठिनाइयों का सामना करना होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad