जनता जितनी परेशान हो, भाजपा को उतना ही सुख मिलता है : अखिलेश | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 1 October 2018

जनता जितनी परेशान हो, भाजपा को उतना ही सुख मिलता है : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चलती रही तो देश से लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा। भाजपा जाति-धर्म के नाम पर लोगों का परस्पर सद्भाव तोड़ती है। उसके पीछे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा है। देश के बड़े उद्योगपति उसके पीछे हैं। भाजपा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, और उद्योगपतियों में तालमेल है। भाजपा ने आर्थिक और सामाजिक संकट नए रूप में पैदा कर दिया है। भाजपा ने स्वदेशी आंदोलन के नाम पर विदेशी खासकर चीन के सामान से बाजार पाट दिए हैं। बड़े उद्योगपतियों की चांदी हैं। देश आर्थिक संकट में हैं। जनता जितनी परेशान हो, भाजपा को उतना ही सुख मिलता है। जनता को अब इनसे निजात पाना है।
अखिलेष सोमवार को पार्टी मुख्यालय में साहू राठौर सम्मेलन में आए लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। कहा कि आज दुनिया के कई देशों के मुकाबले भारत कहीं नहीं टिकता है। देश तभी बनेगा जब एक दूसरे का सम्मान होगा। नफरत और दूरी पैदा करने से सद्भाव नहीं आ सकता है। भाजपा ने जातीयता और सांप्रदायिकता फैलाने का काम किया है। उन्होंने कहा विकास का रास्ता समाजवाद ही हो सकता हैं। भाजपा ने सबके रास्ते रोक दिए है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने सबको धोखा देने का काम किया है। उसने विकास अवरूद्ध किया है। पिछड़ों के रास्ते रोक दिए हैं। आरक्षण समाप्त करने की साजिशे हो रही है। हमारी मांग है कि जातीय जनगणना हो जिससे आबादी के आधार पर सबको हक और सम्मान मिल सके। भाजपा ने साहू-राठौर समाज को अपमानित किया है। आर्थिक बदलाव में उनका परम्परागत काम छिन गया है। साहू समाज को पूरा मान सम्मान दिए जाने का भरोसा दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad