कौशल विकास केन्द्र की स्थापना के लिए 5.30 करोड़ स्वीकृत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 12 January 2019

कौशल विकास केन्द्र की स्थापना के लिए 5.30 करोड़ स्वीकृत

लखनऊ  । उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन के प्रयास से राजकीय मेडिकल कालेज, कानपुर, झाॅसी, मेरठ, तथा गोरखपुर में राष्ट्रीय आकस्मिक रक्षक कौशल विकास केन्द्र की स्थापना के लिए 5.30 करोड़ रूपये की परियोजना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकृत की गयी है।

यह जानकारी प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 रजनीश दुबे ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसी प्रकार की दुर्घटना आपदा एवं अन्य चिकित्सकीय आपातकालीन परिस्थितियों में घायलों अथवा मरीजों को त्वरित एवं प्रभावी उपचार सुविधा सुलभ कराने हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की पुरोनिधानित योजना लागू की गयी है। इसके अन्तर्गत चिकित्सकों,नर्सिंग व पैरा मेडिकल स्टाफ को आकस्मिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में दक्ष बनाए जाने एवं प्रशिक्षित किए जाने के उद्देश्य से प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों झाॅसी,कानपुर, मेरठ तथा गोरखपुर में राष्ट्रीय आकस्मिक जीवन रक्षक कौशल केन्द्र, की स्थापना केलिए एमओयू हस्ताक्षरित किये गये है।

प्रमुख सचिव चिकित्साए शिक्षा ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अब तक राजकीय मेडिकल कालेज, झाॅसी, कानपुर तथा गोरखपुर में कौशल विकास केन्द्र की स्थापना के केलिए रू0 14.00 लाख रूपये तथा राजकीय मेडिकल कालेज मेरठ केलिए 11000 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद तथा आगरा में भी इस प्रकार के कौशल विकास केन्द्र शीघ्र स्वीकृत होने जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad