लखनऊ : बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर 60 हजार रुपये लूटे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 12 January 2019

लखनऊ : बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर 60 हजार रुपये लूटे

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आलमबाग में कपड़ा कारोबारी के हत्यारों का पुलिस सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि नाका क्षेत्र में शनिवार रात नकाबपोश तीन बदमाशों ने दुकान में घुसकर व्यवसायी को गोली मारकर 60 हजार रुपये लूट लिए। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर निवासी ललित सादवानी का आइसक्रीम रा मैटेरियल का थोक का काम है। रानीगंज चौराहे के पास उनका प्रोविजन स्टोर है। शनिवार रात करीब पौने नौ बजे वह नौकर सौरभ के साथ दुकान पर थे। आरोप है कि इस बीच बाइक से तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और रुपयों की मांग की। विरोध पर तीनों ने उन्हें गोली मार दी और गल्ले में रखे 60 हजार रुपये लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल व्यवसायी को लोगों की मदद से ट्रामा लेकर पहुंची। जहां, उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है।

सूचना पर एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी, सीओ कैसरबाग अमित राय मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। व्यवसायी का कुछ लोगों से प्रापर्टी का विवाद भी चल रहा था। उसको लेकर भी पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसी कैमरे खराब थे। कुछ दूर आगे रूटों पर लगे कैमरों की पड़ताल की जा रही है। व्यवसायी या उसके परिवारीजन जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad