रेलवे क्रासिंग पे जाम से आवाम परेशान  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 12 January 2019

रेलवे क्रासिंग पे जाम से आवाम परेशान 

जनप्रतिनिधि बने तमाशाई
सण्डीला-हरदोई।नगर में बढ़ते अतिक्रमण व रोज़ाना रेलवे क्रासिंग पे घण्टों लगने वाले जाम से नगर वासी जहाँ परेशान हैं।वहीँ दूसरी ओर इस गम्भीर समस्या को लेकर स्थानीय प्रसाशन,जनप्रतिनिधि व रेलवे विभाग के जिम्मेदार मूर्क दर्शक बने हुए हैं।प्रतिदिन अधिकारी व जन प्रतिनिधि भी रेलवे क्रासिंग जाम में फसें रहने के बावजूद अपनी ज़िम्मेदारियों से काफी दूर है।नगर में एक मात्र मुख्य मार्ग पे रेलवे क्रासिंग होने के कारण दिन भर जबरदस्त जाम लगा रहता है।दर्जनों निकलने वाली ट्रेनों में इजाफ़ा होने के कारण नगर के बस अड्डे से इमलिया बाग़ तक दूकान दारों ने भी अतिक्रमण में कोई कसर नही छोड़ी है सभी दुकानदारों ने फुटपाथ पे क़ब्ज़ा कर रखा है और तो और  मुख्य मार्ग से रोडवेज बस एवं स्कूल बस व् ट्रैक्टर आदि के निकलने से घण्टो जाम लगता है।
उसी जाम में फसें अधिकारी व जनता की सेवा का डंका पीटने वाले जनप्रतिनिधि भी जाम को  बहुत क़रीब से देखते है।पर न मालूम क्यों कार्यवाही  करने से कतराते हैं।।नगरवासी सदैव स्थानीय पूर्व व मौजूदा सांसद.विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों से इस समस्या से निजात दिलाने मांग करते रहे।बसपा के पूर्व सांसद ने भी 10 वर्ष सांसद रहने के बावजूद न ही कोई ट्रेन रुकवाई न ही ओवर ब्रिज बनवाने पे कोई ध्यान दिया।मौजूदा भजपा सांसद से ओवर ब्रिज बनवाने की मांग कई बार की जा चुकी है।लेकिन कोई नतीजा नहीं मिला इसके अलावा किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस जन समस्या को गम्भीरता से नहीं लिया।पिछले काफी समय से सण्डीला के लोग नगर के विकास की आस लगाये बैठे हैं।लेकिन उनको वादों के अलावा कुछ न मिला। आज भी लोग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।आज नगर वासियों को एक जनप्रतिनिधि की तलाश है। जो नगर के लोगो की समस्याओं को समझ सके क्योंकि अब तो जो लोग मिले बेवफा मिले।नगर के लोगो ने रेलवे क्रासिंग पे ओवर ब्रिज या अंडर पास बनवाने की मांग सम्बंधित अधिकारीयों से की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad