जन औषधि केन्द्र न खुलने से मरीज परेशान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 13 January 2019

जन औषधि केन्द्र न खुलने से मरीज परेशान

उरई। शासन द्वारा मरीजों को सस्तें दामों में अच्छी दवा प्राप्त हो सके तथा बाहर की दवा में ठगी सें बचने के लिए राजकीय मेडीकल कालेज में भारतीय जन औषधि केन्द्र तो खोल दिया गया लेकिन केन्द्र खुलनें के बाद शायद जन औषधी केन्द्र अब तक नही खोला गया। जिसके कारण मेडीकल में आ रहे मरीजों को शासन की प्राथमिक योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। और उन्हें अधिक पैसा खर्च कर बाहर सें ही दवायें मजबूूरी मे ंखरीदनी पड रही है। जिससें मरीज व तीमारदारों कों भारी परेशानी उठानी पड रही है।
विवरण में बताते चले कि गरीबों व आम मरीज कों मेडीकल में इलाज करानें के लिए आना जाना पडता है। जिसकों लेकर सरकार द्वारा मेडीकल कालेज में भारतीय जन औषधी केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। जिसमें बताया गया था कि यहां पर अच्छी दवा कम रेट में उपलब्ध होगी तथा यहां से दवा खरीदनें के लिए मरीजों को अधिक धन व्यय नही करना होगा। कम पैसें में अच्छी दवा यहां सें प्राप्त हो सकेगी। लेकिन यहां शहर क्षेत्र के कालपी रोड पर स्थित राजकीय मेडीकल कालेज में जन औषधी केन्द्र में दवा न मिलनें व औषधी केन्द्र न खुलनें के कारण मरीजों व तीमारदारों को चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवा कों बाहर प्राइवेट मेडीकल स्टोरों से खरीदना पड रहा है। जिसमें लोगों को अधिक पैसा खर्च करना पड रहा है। हालत यह है कि जो दवा जन औषधी केन्द्र में दस बीस रूपये में मिल जाती है वहीं दवा कों मरीजों को बाहर सें अस्सी, सौ रूपये में खरीदना पड रहा है जिसें गरीब व्यक्ति खरीदनें में सक्षम नही है। मेडीकल में आये मरीज उमाशंकर, मिथलेश, सत्यनारायण, ऊषा, रचना, नफीसा सहित तमाम मरीजों द्वारा बताया गया है कि जन औषधी केन्द्र में दवा न मिलनें व जन औषधी केन्द्र न खुलनें के कारण मरीजों को बाहर सें दवा खरीदनी पड रही है। जिससें शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजना कों पलीता लगता नजर आ रहा है। मरीज व तीमारदारों ने जिला प्रशासन सें मांग की है कि मेडीकल कालेज मे संचालित जन औषधी केन्द्र कों शीघ्र चालू कराया जाये। जिससें मरीजों को बाहर की दवा मंहगी न खरीदनी पडे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad