मेष राशिफल— आज का दिन आपका सुखदायक एवं आनन्द से व्यतीत होगा। शारीरिक अनुरूपता रहेगी, थोड़ी रोग प्रतिरोधक शक्ति को प्रोत्साहन देंगे तो दैनिक कार्य व प्रगति में अधिक सुधार होगा। कम से कम शारीरिक कर्म करने पर भी सफलता का प्रमाण अधिक ही रहेगा।
वृषभ राशिफल— शारीरिक स्वास्थ्य आज आपका अच्छा ही रहेगा, फिर भी एक प्रकार से थकान महसूस करेंगे। आज आपको सामान्य प्रकार के रोग से मुक्ति मिलेगी तथा घरेलू एवं कायमी रोगों में आपको अपेक्षित सुधार होगा। मनोकामना की पूर्ति होने से आपका मन प्रफुल्लित होगा।
मिथुन राशिफल— आज का दिन आपके लिए थोड़ा अनुचित हो सकता है, जिसमें आपको स्वास्थ्य ठीक रखने हेतु प्रयास करने होंगे एवं खान-पान में योग्यता बनाए रखनी होगी। चिंता, भय एवं दुखद स्थिति से दूर रहने का पूर्ण प्रयास करें। मित्रों एवं परिवार में एक-दूसरे को समझने का प्रयत्न करें।
कर्क राशिफल— मानसिक परमानंद की अनुभूति आज आपको होगी, इच्छित कार्य में सफलता मिलने पर एवं स्वास्थ्य योग्य रहने पर तन-मन में प्रफुल्लिता रहेगी। भौतिक सुख-समृद्धि प्राप्ति हेतु आपको पारिवारिक प्रोत्साहन की भी प्राप्ति होगी। मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
सिंह राशिफल— आज आप शारीरिक योग्यता बनाये रखने हेतु अपनी दिनचर्या में थोड़ा परिवर्तन करें। अपनी दिनचर्या को सुगठित करने से ऋतू सम्बंधित कष्टदायक परिस्थिति को आसानी से योग्य कर पाएंगे। मानसिक स्थिति थोड़ी व्याकुल हो सकती है।
कन्या राशिफल— आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य बने रहने से उत्साह एवं स्फूर्ति के साथ काम कर पाएंगे। छोटी-मोटी ऋतू सम्बंधित समस्या से बचें। मानसिक शान्ति दिनभर बनी रहेगी तथा नई सोच व उत्साह के साथ आनन्दित वातावरण में दिन व्यतीत होगा।
तुला राशिफल— आज आपको व्यर्थ भ्रमण की आशंका रहेगी। आर्थिक योग्यता पाने के लिए मेहनत व पराक्रम करने पर भी आपकी उम्मीद अधूरी ही रहेगी। पारिवारिक अशान्ति रहेगी या शुभ कार्य में न्यूनता आ सकती है। कार्य का निष्पादन योजनानुसार नहीं कर पाएंगे।
वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपके व्यापार में वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ होने का पूरा योग बनेगा। बाकि-उधारी से बचें तथा अनावश्यक व्यय नहीं होने दें। कार्य योजनानुसार नहीं होने से मन में थोड़ा चिड़चिड़ापन हो सकता है। आपके अनुकूल वातावरण रहेगा।
धनु राशिफल— आज का दिन आपका उत्साह के व्यतीत होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे आपकी आतंरिक शक्ति में वृद्धि होगी। अच्छे व्यक्तियों से मुलाकात विशेष तौर पर होगी, जिसका फायदा आपको आगे जाकर प्राप्त होगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।
मकर राशिफल— आज के दिन आपको उत्साह व प्रगति की प्राप्ति अवश्य बनी रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्यों में सफलता हेतु लगातार एक ही दिशा में मेहनत करें। व्यवसाय में प्रगति हेतु पराक्रम व विश्वास को टूटने न दें, व्यवसाय में मित्रों से साथ-सहयोग मिलेगा।
कुम्भ राशिफल— आज शारीरिक स्थिति बनाये रखने हेतु प्रथम आपके लिए मानसिक स्वास्थ्य को पाना अनिवार्य होगा। कार्य में मन नहीं लगने से पारिवारिक अस्थिरता भी हो सकती है। हो सके तो भलाई का कार्य आज स्थगित ही रखें। धन का व्यय होगा।
मीन राशिफल— यदि व्यवसाय में आपको लगता है की कार्यों में विघ्न आ रहे हैं, ऐसी स्थिति में सम्बंधित व्यक्ति से रूबरू मुलाकात को प्रधानता देकर रुके हुए कार्यों को प्रगति की ओर विमुख करें। भाई-बंधुओं से संबंधों में मिठास बनायें ओर जरुरत पड़ने पर कुछ कार्यों में उनको आगे रखें।

No comments:
Post a Comment