PM मोदी को सोल शांति के साथ, 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि भी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 February 2019

PM मोदी को सोल शांति के साथ, 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि भी

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की लुक ईस्ट पॉलिसी और भारत की इकॉनमिक ग्रोथ के लिए पीएम मोदी को सोल शांति पुरस्कार सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के 130 करोड़ नागरिकों और दुनिया भर में रह रहे भारतीयों का सम्मान है। इस पुरस्कार के तहत 2 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि भी दी जाती है। यह सम्मान हासिल करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी पहले भारतीय और 14वीं शख्सियत हैं।

 दिग्गज हस्तियों को मिल चुका है यह सम्मान

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान को भी 1998 में यह पुरस्कार मिल चुका है। वह अफ्रीकी देश घाना के रहने वाले थे। वह 1 जनवरी, 1997 से 31 दिसंबर, 2006 तक संयुक्त राष्ट्र के मुखिया के तौर पर कार्यरत रहे।

दुनिया भर में चर्चित एनजीओ चैरिटेबल संगठनों के कनफेडरेशन ऑक्सफैम को 2002 में यह सम्मान दिया गया था।

बांग्लादेश के चर्चित बैंक, अर्थशास्त्री और प्रफेसर मुहम्मद युनुस 2006 में इस पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। ग्रामीण बैंकिंग के लिए अहम योगदान देने वाले युनुस को गांधी पीस प्राइज और नोबेल पीस प्राइज जैसे अहम सम्मानों से भी नवाजा गया है।

पाकिस्तान के ईदी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईदी को 2008 में यह सम्मान दिया गया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad