अन्तर्जनपदीय 4 इनामिया लूटेरों के गैंग पुलिस की गिरफ्त में | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 18 March 2019

अन्तर्जनपदीय 4 इनामिया लूटेरों के गैंग पुलिस की गिरफ्त में

 अंबेडकर नगर । पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय के नेतृत्व अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी जलालपुर अमर बहादुर के अथक प्रयास से  स्वाट/सर्विलान्स टीम व थाना मालीपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें 17 मार्च को अन्तर्जनपदीय गैंग के लूटेरों/सरगना सहित 20-20 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित 4 शातिर लुटेरों को  लूटे गए नगदी   अवैध तमंचा  करतूस व चोरी की मोटरसाइकिल  के साथ मालीपुर थाना क्षेत्र से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने बताया कि इन सब का एक संगठित गिरोह है जो अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ व अन्य जनपदों में बैंक की रैकी कर लूट/छिनैती की घटनाओ को अन्जाम देते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान विजय यादव पुत्र नागेन्द्र यादव निवासी कोल थाना फुलपुर, आजमगढ   जिलाजीत सिंह पुत्र स्व0 विजय नारायण सिंह निवासी भुल्लरपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़   राज कुमार वर्मा पुत्र लालता प्रसाद वर्मा निवासी रामपुर सकरवारी ताजपुर थाना बेवाना जनपद अम्बेडकरनगर   विनय प्रताप सिंह पुत्र शिवराम सिंह निवासी ककरहा थाना परसपुर जनपद गोण्डा की गई है जिसमें से अभियुक्त विजय के ऊपर  सात मुकदमे  अभियुक्त जिला जीत के खिलाफ  तीन मुकदमे  अभियुक्त राज कुमार के खिलाफ 7मुकदमे  तथा अभियुक्त विनय प्रताप के खिलाफ  तीन मुकदमा पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से  13220  रुपए लूट के  एक  अवैध पिस्टल  तो अवैध तमंचा  7 जिंदा  तथा एक खाली कारतूस  व एक चोरी की मोटरसाइकिल  बरामद की गई है । गिरफ्तार करने वाली टीम स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र पाल सिंह स्वाट टीम/ सर्विलांस सेल के कांस्टेबल अनिमेश सिंह  कांस्टेबल प्रभात मौर्या कांस्टेबल पुनीत गुप्ता  कांस्टेबल विकास ओझा   कांस्टेबल अमरेश यादव  कांस्टेबल उमेश यादव   कांस्टेबल जितेंद्र कुमार गौड़  कांस्टेबल प्रदीप सिंह   कांस्टेबल जावेद  कांस्टेबल हरिकेश कुमार तथा थानाध्यक्ष मालीपुर रामनिवास  उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव  कांस्टेबल पंकज यादव  कांस्टेबल विजय कुमार  कांस्टेबल सुनील चौहान  कांस्टेबल राजेश यादव शामिल रहे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए  20 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad