मुलायम सिंह यादव के लिए मायावती और अखिलेश ने मांगे वोट, 24 साल बाद एक मंच दिखे माया-मुलायम | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 19 April 2019

मुलायम सिंह यादव के लिए मायावती और अखिलेश ने मांगे वोट, 24 साल बाद एक मंच दिखे माया-मुलायम

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिए मैनपुरी में वोट मांगे। उन्होंने बरेली में भी एक चुनावी सभा को संबोधित किया। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त रैलियों की शृंखला में मैनपुरी के क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में यह चौथी रैली होगी। यहां से मुलायम चुनाव लड़ रहे हैं।

रैली को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मायावती भी ने भी संबोधित किया। मुलायम इस रैली में 24 साल बाद 1995 के गेस्ट हाउस कांड के बाद यह पहला मौका होगा जब मुलायम-मायावती एक साथ नजर आये। इस पर सभी की नजर टिकी रही। माया ने गठबंधन का एलान करते हुए कहा था कि वह गेस्ट हाउस कांड को किनारे रखकर जनहित में गठबंधन कर रही हैं। यानी वह इस चर्चित घटना को भुला नहीं पाई हैं। ऐसे में माया का मुलायम के लिए वोट मांगना बड़ी बात रही।

प्रतिबंध के कारण आगरा रैली में नहीं हो सकी थीं शामिल
बसपा सुप्रीमो की दूसरी रैली बरेली के देवचरा मार्केट ग्राउंड भामोरा में थी। यह सीट भी सपा के हिस्से में है। यहां से पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार सपा प्रत्याशी हैं। साझा रैलियों में पहले बरेली की रैली प्रस्तावित नहीं थी। इसे नए सिरे से जोड़ा गया है। विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग के प्रतिबंध की वजह से मायावती आगरा रैली में शामिल नहीं हुई थीं।

प्रियंका गांधी का अमेठी दौरा, कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगी बैठक
अमेठी। लोकसभा चुनाव 2019 का दूसरा चरण समाप्त हो गया है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। ऐसे में शुक्रवार (आज) को प्रियंका गांधी अमेठी दौरे पर पहुंची हैं। चुनाव प्रचार को लेकर प्रियंका गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी। गौरतलब है कि 16 अप्रैल को ही इनका दो दिन का दौरा था, जो स्थगित हो गया था। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौथी बार चुनाव मैदान में हैं, जहां उनका मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad