4 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 3 April 2019

4 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आप शारीरिक स्वस्थ्य को अच्छी तरह संभालें एवं खानपान में सावधानी रखें। व्यावसायिक कार्यों में थोड़ी मंदी के माहौल की आशंका रहेगी। अनावश्यक व्यय के कारण मन थोड़ा अस्थिर रहेगा। आज महत्वपूर्ण कार्य आप ना करें।

वृषभ राशिफल—आज स्वास्थ्य के हिसाब से दिनभर स्फूर्ति बनी रहेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण कर होने में अधिक मेहनत नहीं होगी। सम्भावना है की आज आप अपने जीवन का कुछ नया अनुभव करेंगे। पुरे दिन उत्साह एवं आनन्द की प्राप्ति करेंगे।

मिथुन राशिफल— आज मानसिक शान्ति से पूरा दिन आनन्दित व्यतीत होगा। ह्रदय में आनन्द की अनुभूति होगी। आज आपको सकारात्मक विचारसरणी की प्राप्ति होगी। आर्थिक व्यय के स्थान पर आय का प्रमाण अधिक उल्लेखनीय होगा।

कर्क राशिफल— आज आप सेहत के प्रति पूरा ध्यान केंद्रित करें। भूमि-भवन के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो कागज़ी कार्यवाही में गफलत न रखें। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

सिंह राशिफल— आज के दिन आपका कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में गलत निर्णय से कार्य बिगड़ जाये या अपयश प्राप्त हो ऐसी सम्भावना है, संभलें। आज के दिन आप आलस्य, उदासीनता, असंतोष या मन में निराशा जैसी नकारात्मक स्थिति से दूर ही रहें। व्यवसाय को सम्भालें।

कन्या राशिफल— आज के दिन आपको दैनिक व्यापार, रोजगारी में आशास्पद लाभ होगा। आप अपने लिए नहीं लेकिन धर्म व परोपकार के लिए अधिक समय व्यतीत करेंगे। दान-धर्म एवं सेवकीय प्रवत्ति भी सविशेष रहेगी। भाग्यवर्धन के सुअवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशिफल— आज के दिन आप दैनिक व्यवसाय में पुरुषार्थ व पराक्रम का महत्व अच्छी तरह से देख पाएंगे। यदि आप व्यवसाय के क्षेत्र में कोई नई तरकीब अपनाना चाहते हैं तो समय आपका साथ देगा। मित्रों और भाईयों से साथ-सहयोग रहेगा।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन किसी कार्य में मन नहीं लगने से असफलता का भय रहेगा। पारिवारिक अशान्ति हो सकती है, क्रोध पर काबू रखें। वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी, वाहन को भी क्षति हो सकती है। माता को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

धनु राशिफल— आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। पुराने रोग अपना प्रभुत्व दिखा सकते हैं। व्यापार में आर्थिक व्यय हो सकता है, सावधानी रखें। हाथ में लिए हुए कार्यों में हानि एवं अपयश प्राप्त हो सकता है। मानसिक अशान्ति रहेगी।

मकर राशिफल— आज के दिन आपको पत्नी एवं संतति से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे तथा मन प्रफुल्लित व शान्ति का अनुभव करेगा। समाज में मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा मिलेगी।

कुम्भ राशिफल—आज आप शारीरिक व मानसिक प्रकार से पराधीनता का अनुभव करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। किसी के निजी कार्य या झगड़े में आप आपकी राय व विचार न दें। अपने अस्तित्व को ठेस लगने से मानसिक अशान्ति हो सकती है।

मीन राशिफल—आज के दिन आपकी मित्र जनों से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। ब्याह-शादी के बारे में सोच रहे हैं तो जरूर सफलता मिल पाएगी। जीवनसाथी की ओर से अच्छा खाना और सामाजिक सुख मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad