भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर रहीं कैप्टन शालिनी सिंह एवं भाजपा के यूथ विंग के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हुए “आप” में शामिल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 2 April 2019

भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर रहीं कैप्टन शालिनी सिंह एवं भाजपा के यूथ विंग के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हुए “आप” में शामिल

देश की सुरक्षा करते हुए सरहद पर शहीद हुए हमारे एक वीर सैनिक की धर्मपत्नी एवं भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर आसीन रही भारत की क्रांतिकारी बेटी कैप्टन शालिनी सिंह आम आदमी पार्टी के परिवार में हुई शामिल।

 

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी की टोपी पहनाकर कैप्टन शालिनी सिंह एवं भाजपा के यूथ विंग के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय का आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल होने पर किया स्वागत।

 

नई दिल्ली, 2 अप्रैल 2019  मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहां कि हमें बड़ी खुशी है कि आज आम आदमी पार्टी के परिवार में भारतीय सेना की कैप्टन पद पर आसीन और देश की एक बहादुर बेटी कैप्टन शालिनी सिंह  तथा भाजपा को अपने जीवन के 15 साल देने वाले एवं समाज की सेवा की भावना रखने वाले भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष (यूथ विंग) श्री शैलेंद्र पांडेय, शामिल हुई है। उन्होंने बताया कि कैप्टन शालिनी सिंह न केवल देश की बहादुर बेटी हैं, बल्कि देश के एक वीर शहीद सैनिक की पत्नी भी है। सन 2001 में शालिनी सिंह जी के पति देश की सरहद पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए। शालिनी सिंह जी एक ऐसे परिवार से संबंध रखती हैं, जिन्होंने न केवल देश की सेवा की बल्कि देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति दे दी। शालिनी सिंह जैसी क्रांतिकारी बेटियां सिर्फ मां भारती की कोख से ही पैदा हो सकती हैं, जो अपने पति की शहादत के बाद खुद भी भारतीय सेना में मां भारती की सेवा के लिए अपने प्राणों की परवाह न करते हुए शामिल हुई। हर देशवासी का सर गर्व से ऊंचा हो जाता है, जब यह सुनते हैं कि शालिनी सिंह जी ने अपने पति की शहादत पर स्वर्गीय डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों से कीर्ति चक्र एक शहीद की विधवा बनकर नहीं, बल्कि भारतीय सेना की वर्दी पहनकर कैप्टन  शालिनी सिंह  के रूप में प्राप्त किया। शालिनी सिंह जैसी बेटियां इस देश की उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, जो संघर्ष करके अपने जीवन में आगे बढ़ती हैं। शालिनी सिंह ने पति की शहादत के एक साल बाद ही भारतीय सेना ज्वाइन करने का फैसला लिया, और 2 साल के मासूम बच्चे को छोड़ कर सेना की ट्रेनिंग के लिए गई। साथ ही साथ भाजपा के पूर्व में यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे शैलेंद्र पांडे भी आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हुए। संजय सिंह जी ने पार्टी की टोपी एवं पटका पहनाकर पार्टी में शैलेंद्र पांडे जी का स्वागत किया। शैलेंद्र पांडे जी पूर्व में भाजपा के पूर्वांचल प्रकोष्ठ में महामंत्री पद पर कार्यरत रहे हैं, और लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी को अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। कैप्टन शालिनी सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले 4 साल के अंदर दिल्ली में जो बदलाव किए हैं, मैंने अपनी आंखों से वह बदलाव देखे हैं। जिस संघर्ष के साथ आम आदमी पार्टी दिल्ली में खड़ी हुई है, मैं उस संघर्ष को सलाम करती हूं। मैं एक ऐसे परिवार से संबंध रखती हूं जिसने अपना सब कुछ देश पर कुर्बान कर दिया। आम आदमी पार्टी जिस तरह से काम कर रही है, मैं अपने संघर्ष को पार्टी के संघर्ष से जोड़कर देखती हूं। आम आदमी पार्टी की सकारात्मक नीतियां और अरविंद केजरीवाल जी के संघर्ष ने मुझे आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। जिस प्रकार से मैंने आज तक सेना के माध्यम से देश की सेवा की थी, उसी जोश और जुनून के साथ मैं अब आम आदमी पार्टी के साथ जुड़कर दिल्ली की और देश की जनता की पूरी ईमानदारी के साथ सेवा करूंगी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शैलेंद्र पांडे ने कहा कि मैंने 2002 से लेकर 2017 तक भारतीय जनता पार्टी को अपने जीवन के 15 साल दिए। मैंने तन मन धन से पार्टी की सेवा की। इस 15 साल के कार्यकाल में विभिन्न पदों पर आसीन रहा और एक बार पार्टी के टिकट पर पार्षद का चुनाव भी मैंने लड़ा। पार्टी की नीतियों से असहमति के कारण 2017 में मैंने भाजपा से अपना राजनीतिक संबंध तोड़ लिया। भारतीय जनता पार्टी का नारा था, कि पहले देश फिर पार्टी फिर व्यक्ति। परंतु 2014 में यह नारा बदल गया, देश और पार्टी पीछे रह गए और एक व्यक्ति विशेष ही पार्टी के लिए सब कुछ हो गया। मोदी ही भाजपा है और भाजपा ही मोदी है, बाकी कोई कुछ नहीं है। इन्हीं खराब नीतियों के कारण मैंने भाजपा छोड़ने का इरादा किया, और 2017 में भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी। अब देश में दोबारा से लोकसभा के चुनाव है, परंतु भाजपा की स्थिति आज भी वही है। पूरी पार्टी मात्र एक व्यक्ति विशेष बनकर रह गई है। आज भाजपा की विचारधारा बिल्कुल बदल गई है। एक समय था जब देश के लिए संघर्ष करने वालों को नेता कहा जाता था, और पार्टी में उनको सम्मान दिया जाता था। आज भारतीय जनता पार्टी दशकों से पार्टी और देश की सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं को दरकिनार करके, फिल्म कलाकारों को, क्रिकेटरों को, गायकों को तर्ज दे रही है। कई प्रदेशों में भाजपा की 15-15 साल से सरकार है। परंतु दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने 4 साल में जो परिवर्तन करके दिखाए, भाजपा किसी भी राज्य में नहीं कर पाई। आम आदमी पार्टी की इन्ही सकारात्मक नीतियों से प्रभावित होकर मैंने आम आदमी पार्टी जॉइन करने का फैसला लिया। मैं पूरे तन मन धन से पूरी निष्ठा के साथ और इमानदारी से आम आदमी पार्टी की नीतियों पर चलकर दिल्ली की और देश की सेवा करूंगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad