50 हजार का इनामी बदमाश दो साथियों के साथ गिरफ्तार  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

50 हजार का इनामी बदमाश दो साथियों के साथ गिरफ्तार 

लखनऊ। यूपी एसटीएफ व जनपद गाजियाबाद की संयुक्त टीम ने 50 हजार के  इनामी वांछित अपराधी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से एक  रिवाल्वर 32 बोर (फैक्ट्री मेड), एक पिस्टल 32 बोर, एक तमन्चा 315 बोर, चार जिन्दा कारतूस पिस्टल व एक  क्रेटा कार (बिना नम्बर प्लेट)  बरामद हुआ है। आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एसटीएफ के एसएसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि  50,000 के इनामी वांछित अभियुक्त हरेन्द्र बैसोया व उसके दो साथियों के साथ अपने गांव खड़खड़ी जनपद गाजियाबाद में अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना पर गाजियाबाद पुलिस के सहयोग से  हरेन्द्र बैसोया समेत उसके दो साथियों को धेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों ने अपना नाम व पता हरेन्द्र बैसोया पुत्र तेजपाल उर्फ हट्टी निवासी ग्राम खड़खड़ी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद , अशोक  पुत्र ज्ञान चन्द निवासी बम्बावड थाना बादलपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर व रोहित पुत्र श्रीचन्द निवासी ग्राम सिकरानी थाना लोनी, गाजियाबाद बताया है। पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त हरेन्द्र बैसोया ने बताया कि वह 10 वीं पास होने के बाद पढ़ाई समाप्त करके वह प्रापर्टी का काम करने लगा था और मई-2012 में एक प्लाट के विवाद में राशिद निवासी पूजा कालोनी, लोनी, गाजियाबाद की अपने सहयोगी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस हत्या काण्ड के आरोप म ें लगभग 15 महीने जेल में रहा, जेल में उसकी मुलाकात पवन नागर से हुई।  पवन नागर अपने गांव के प्रधान की हत्या के आरोप में जेल में  बन्द था। आरोपित हरेन्द्र अगस्त 2013 में जमानत पर जेल से बाहर आया । जेल से बाहर आकर उसने केबल का काम शुरू किया। इसके अलावा उसके उसके कदम  जुल्म की दुनिया में बढ़ते गये। आरोपित हरेन्द्र के  खिलाफ दर्जनभर लूट,हत्या व रंगदारी मांगने के केस दर्ज हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad