ओपी राजभर का योगी सरकार से इस्तीफा, चुनाव आयोग से शिकायत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

ओपी राजभर का योगी सरकार से इस्तीफा, चुनाव आयोग से शिकायत

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने योगी आदित्यनाथ कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 13 अप्रैल को ही इस्तीफा दे दिया था। राजभर ने कहा, ’13 की रात को राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जब उन्होंने (भाजपा) कहा कि आप हमारे चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ें, तो मैंने उनसे कहा कि हम अपने चिन्ह पर लड़ेंगे और हम 1 सीट पर लड़ेंगे। लेकिन वे इसके लिए सहमत नहीं थे। इस्तीफा स्वीकार नहीं किया; चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई है।’

राजभर ने इससे पहले फरवरी के महीने में भी मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तब योगी आदित्यनाथ ने उसे स्वीकार नहीं किया था। तब उन्होंने कहा था, ‘ जब उन्हें अपने ही विभाग से जुड़े पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग में अपने पसंदीदा लोगों को रखने का अधिकार नहीं है तो विभागीय मंत्री होने का क्या औचित्य है।’

राजभर कई मौकों पर योगी सरकार की आलोचना कर चुके हैं। वो अक्सर बीजेपी को कई मुद्दों पर घेरते रहते हैं। राजभर ने पहले कहा था कि मैं राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के काबिल पाता हूं। अंतिम फैसला लोगों के हाथ में है और वे तय करेंगे कि भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवार भी उतारे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad