लखनऊ। काकोरी के एक गांव में एक हैवान ने तीन वर्षीय मासूम के साथ अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गंभीर रूप से जख्मी मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया है ।
जानकारी के मुताबिक नानी के घर आई मासूम सोमवार दोपहर घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी । तभी पड़ोस के किशोर ने मोबाइल फोन पर वीडियो गेम दिखाने के बहाने मासूम को बहला फुसलाकर बच्ची को घर ले गया।घर के कमरे में बच्ची को ले जाकर उसके हाथ पैरों को बांधकर उसके मुँह पर टेप चिपका कर दुष्कर्म किया। मासूम के बेहोश होने पर आरोपी ने उसे होश में लाने के लिए पानी की छीटें मारीं जिसके बाद होश में आने पर मासूम जोर जोर से चीखने लगी। परिजनों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो मासूम खून से लथपथ पड़ी थी यह देख परिजनों के पैरों के तले की जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा कर परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

No comments:
Post a Comment