Amazon Summer Sale: ये हेडफोन्स 50 फीसद से भी कम कीमत में खरीदें | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

Amazon Summer Sale: ये हेडफोन्स 50 फीसद से भी कम कीमत में खरीदें

नई दिल्ली । ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर 4 मई से शुरू हुए Summer Sale में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और फैशन प्रोडक्ट्स के अलावा मोबाइल और कम्प्यूटर एक्सेसरीज पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस सेल में हर रात 12 बजे ‘Blockbuster Deals’ दी जा रही है जिसमें कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और एक्सेसरीज पर 50 फीसद से ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह डील Amazon Prime और Non-Prime सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आज हम आपको इस डील में Rs 500 से कम में मिलने वाले मोबाइल एक्सेसरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस मोबाइल एक्सेसरीज में प्रीमियम एचडी साउंड सुपर एक्स्ट्रा बेस इफेक्ट के साथ मिलता है। इसमें एक इन-लाइन माईक भी दिया गया है जो आपको स्मार्टफोन में कॉलिंग सपोर्ट भी देता है। इस ईयरपीस में 3.5 एमएम का जैक दिया गया है जो आपके स्मार्टफोन के साथ ही लैपटॉप या पर्सनल कम्प्यूटर को भी सपोर्ट करता है। इस हेडफोन की लिस्टिंग प्राइस Rs 999 है आप इसे ब्लॉकबस्टर डील के तहत ‘डील ऑफ द डे’ में Rs 499 में खरीद सकते हैं। इस पर 50 फीसद का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

इस हेडफोन में भी आपको एक स्टाइलिश बेस हेड दिया गया है साथ ही प्लग इन करने के लिए इसमें 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है। इसमें भी एक इन लाइन माइक दिया गया है, जिसके साथ कॉल पिक करने या कट करने और म्यूजिक प्ले या पाउस करने के लिए बटन दिया गया है। यह भी आपके स्मार्टफोन के अलावा पर्सनल कम्प्यूटर और लैपटॉप को भी सपोर्ट करता है। इस हेडफोन की लिस्टिंग प्राइस Rs 999 है आप इसे ब्लॉकबस्टर डील के तहत ‘डील ऑफ द डे’ में Rs 349 में खरीद सकते हैं। इस पर 65 फीसद का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

इस 3.5 एमएम जैक वाले हेडफोन की बात करें तो इसमें वन बटन यूनिवर्सल रिमोट कंट्रोल दिया गया है जिसकी मदद से आप माइक्रोफोन के जरिए कॉल पिक और डिस्कनेक्ट कर सकते हैं। इस वायर्ड हेडफोन के ईयरपीस में आपको क्लियर साउंड क्वालिटी मिलती है। यह आपके स्मार्टफोन्स के साथ ही पर्सनल कम्प्यूटर और लैपटॉप को भी सपोर्ट करता है। इस हेडफोन की लिस्टिंग प्राइस Rs 999 है आप इसे ब्लॉकबस्टर डील के तहत ‘डील ऑफ द डे’ में Rs 399 में खरीद सकते हैं। इस पर 60 फीसद का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

इस ईयरफोन के दोनों ईयरपीस में क्लिप्स दिए गए हैं जो आपके कान पर स्टक हो जाता है। इसे आप अपनी जरूरत के मुताबिक डिटैच भी कर सकते हैं। इसमें भी 3.5 एमएम जैक दिया गया है जो आपके स्मार्टफोन के साथ ही पर्सनल कम्प्यूटर और लैपटॉप को भी सपोर्ट करता है। इसमें इन लाइन माइक के साथ ही तीन बटन वाला रिमोट कंट्रोल दिया गया है जिसकी मदद से आप सॉन्ग को प्ले या पाउज, नेक्स्ट और लास्ट सॉन्ग को चेंज कर सकते हैं। इस हेडफोन की लिस्टिंग प्राइस Rs 1,099 है आप इसे ब्लॉकबस्टर डील के तहत ‘डील ऑफ द डे’ में Rs 499 में खरीद सकते हैं। इस पर 60 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad