IPL 2019:कैटिच इस वजह से प्लेऑफ में नहीं पहुंची कोलकाता | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

IPL 2019:कैटिच इस वजह से प्लेऑफ में नहीं पहुंची कोलकाता

मुंबई। कोलकाता नाइट राइर्डस (KKR) रविवार को मुंबई इंडियंस से हार कर आइपीएल (IPL) से बाहर हो गई। इस हार के बाद सहायक कोच साइमन कैटिच ने बताया कि आखिर कोलकाता प्लेऑफ तक क्यों नहीं पहुंच पाई। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान खिलाड़ियों पर दबाव था और लगातार छह हारने से पूरा खेल ही बदल गया। कोलकाता के प्वाइंट टेबल में 12 अंक हैं, लेकिन रन रेट के चलते वह प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई। कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए रविवार को खेले गए मैच में मुंबई को हराना था, लेकिन वे नौ विकेट से मैच हार गए।

हार के बाद सहायक कोच कैटिच ने कहा, ‘इस बात में कोई दो राय नहीं है कि मैच के दौरान खिलाड़ी दवाब में थे। लगातार हार के बाद टीम में आत्मविश्वास की कमी साफ नजर आ रही थी। किसी भी टीम के लिए एकता बहुत महत्वपूर्ण है और इस बात पर मुझे अपनी टीम पर गर्व है। कोलकाता एक सफल फ्रैंचाइजी है, जिसे सब ने अपनी मेहनत से बनाया है। हालांकि, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन पर हमें काम करना होगा।’

कैटिच ने आंद्रे रसेल के बारें में भी चर्चा की। बता दें कि रसेल ने कप्तान दिनेश कार्तिक के कुछ फैसलों पर सवाल खड़े किए थे, जिससे टीम का माहौल खराब हुआ था। पिछले कुछ मैचों के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच एकता कमी देखी गई।

कोलकाता के प्लेऑफ में क्वालीफाई न कर पाने पर कैटिच ने कहा, ‘हमने पांचवें स्थान पर अपना सफर समाप्त किया, शायद हम इसी के लायक थे। हमने शानदार शुरुआत की, लेकिन टूर्नामेंट के बीच में बुरी तरीके से फेल हो गए। हमारे पास राजस्थान रॉयल्स और बैंगलोर के खिलाफ अच्छा मौका था कि हम अपनी जगह प्लेऑफ के लिए बना लें। दोनों ही मैच घरेलू मैदान में थे। इन मैचों का हारना ज्यादा दुख पहुंचाने वाला था।’

बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर आइपीएल के 56वें मैच में मुंबई ने केकेआर को नौ विकेट से हरा दिया और अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई। वहीं इस हार के बाद कोलकाता का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया। मुंबई की जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई।

इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। मुंबई को जीत के लिए अब 134 रन थे जिसे इस टीम ने 16.1 ओवर में नौ विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई ने 16.1 ओवर में एक विकेट पर 134 रन बनाए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad