हरदोई- वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर है- संजय कुमार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

हरदोई- वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर है- संजय कुमार

वृद्धाश्रम अल्लीपुर वृद्ध जनों की सेवा में तत्पर- डॉ शीर्षेन्दू शील त्रिवेदी

हरदोई- “वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर है वह उस वट वृक्ष के समान है जो भले ही फल देने में सक्षम ना हो पर जीवन की अंतिम सांस तक परिवार को अनुभव आधारित छाया प्रदान करते हैं” उक्त विचार संजय कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्ध आश्रम अल्लीपुर हरदोई में शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहीं।उन्होंने शिविर में बताया कि घर में बुजुर्ग परिवार के प्रगति के दिशा और दृष्टिकोण को सही रखने का कार्य करता है वह अपने जीवन के कार्यानुभव द्वारा परिवार का अभिसिंचन कर पुष्पित और फलित होते हुए देखता है।शिविर के अध्यक्ष डॉ शीर्षेंदु शील त्रिवेदी” विपिन” ने आश्रम संवासिनियों संबोधित करते हुए कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को वरिष्ठ जन कहा जाता है। सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण के लिए नियमावली बनाई गई है जिसके अनुसार वरिष्ठ जनों को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। जैसे उनको यात्रा के दौरान 50% किराए में छूट, प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन योजना ,भरण पोषण के लिए बच्चों को अनिवार्य रूप से व्यवस्था करना, जब तक व्यक्ति जीवित है तब तक उसकी संपत्ति पर बच्चों का अधिकार ना होकर उसी व्यक्ति का अधिकार रहता है।साथ ही सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा वृद्ध आश्रमों का शुल्क संचालन किया जा रहा है। सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान इस पुण्य कार्य में पूर्ण मनोयोग से 5 जनपदों में वृद्ध आश्रम का संचालन सफलतापूर्वक सुचारू रूप से कर रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ जनों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में शैलेंद्र कुमार, नीतू देवी, राजेश कुमार, पारुल गुप्ता ने विस्तारपूर्वक वृद्धजनों को समझाया। शिविर में 95 महिला व पुरुष वृद्ध आश्रम के उपस्थित रहे। इसके साथ ही पूनम, प्रियंका, शुभम आदि ने शिविर का सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad