बिलग्राम(हरदोई)
थाना क्षेत्र के ग्राम जरौली शेरपुर में अचानक अज्ञात कारण खेतों में आग लग गई । जिसमें जरौली शेरपुर के किसानों की लगभग 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई सोमवार की दोपहर लगभग 11:30 बजे आग लगी जैसे ही आग लगी गांव में कोहराम मच गया।लोग अपने खेतों की तरफ भागने लगे खेतों में लगे इंजन मशीन चलाकर पानी निकाला गया तेज हवा चलने की वजह से विद्युत सप्लाई भी उस समय बंद थी । इसलिए ग्रामीणों को आग काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पडी ।गांव के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर जाकर तथा ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 1:00 बजे आग पर काबू पाया।राजस्व प्रभारी जरौली शेरपुर लेखपाल ग्रामीणों का सहयोग करते हुए दिखे मौक़े जिन्होंने पर हुए नुकसान का आकलन किया। बताया जाता है इस आग की चपेट में जरौली शेरपुर निवासी नाजिम पुत्र खलील,जमील पुत्र रुआब व सकरुद्दीन पुत्र मासूक आदि की फसल जलकर राख हो गई।गांव वालों ने बताया है कि राजस्व विभाग को इस नुकसान की सूचना दे दी गई है । समाचार लिखे जाने तक कोई भी राजस्व विभाग का अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था।जिससे आसपास के गांव के रहने वाले लोगों में आक्रोश व्याप्त है बताया जाता है इस नुकसान में ऐसे लोगों के भी परिवार थे जिनकी गुजर बसर का एकमात्र विकल्प गेंहू की फसल जो साल भर का अनाज व जानवरों के लिए भूसा इस अग्निकांड में जलकर खाक हो गया।लोगों के अनुसार आग से नष्ट गेहूं की फसल ही गरीब लोगों का एक मात्र सहारा था।
Post Top Ad
Monday, 6 May 2019
हरदोई- अज्ञात कारण लगी आग गेहूं की फसल व भूसा जलकर राख
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment