आईसीएसई में राधिका, आईएससी में वेदांशी बनी देश की सेकंड टॉपर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

आईसीएसई में राधिका, आईएससी में वेदांशी बनी देश की सेकंड टॉपर

लखनऊ। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। आईसीएसई में लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की राधिका ने 99.4 प्रतिशत अंक पाकर देश में दूसरे स्थान प्राप्त किया है। इसी स्कूल के शाश्वत 99.2 प्रतिशत अंक पाकर देश में तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस परीक्षा में मुंबई की जूही रूपेश कजारिया और मुक्तसर के मनहर बंसल ने 99.60 परसेंट के साथ टॉप किया है।

वहीं, आईएससी में भी शहर के होनहारों का जलवा रहा है। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की वेदांशी 99.75 प्रतिशत अंकों के साथ देश में दूसरे स्थान पर रही हैं। सुब्रत शुक्ल और आयुषी ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस परीक्षा में कोलकाता के देवांग कुमार अग्रवाल और बेंगलुरु की विभा स्वामीनाथन ने ISC 12वीं की परीक्षा में 100 परसेंट मार्क्स के साथ टॉप किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad