*पाली*।हरदोई।नगर मे शुक्रवार को लोगो की क्रूरता के शिकार घायल अवस्था मे मिले बंदर ने आखिरकार तोड़ा दम पोस्टमार्टम के बाद वनविभाग की टीम ने बंदर के शव को भाजपायइयो को सौपा
जैसा की आपको विदित हो की बीते शुक्रवार को नगर के मोहल्ला विरहाना मे आखों से खून बहते एक बंदर को देखा गया था जो आखों से देख नही पा रहा था सूचना मिलने पर पहुंची वनविभाग की टीम नगर के ही पशु चिकित्सालय मे प्राथमिक उपचार कराने के बाद अपने साथ ले गये थे शनिवार की सुबह वनकर्मियो द्वारा सूचना दी गयी की घायल बंदर ने दम तोड़ दिया मौत की सूचना मिलते ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामू अग्निहोत्री, आलोक शुक्ल, कुलदीप मिश्र, आशुतोष मिश्र, कन्हैया गुप्ता, शोभित मिश्र, श्रीपाल कश्यप, धीरु शुक्ल के साथ दर्जनों लोग पशु चिकित्सालय पहुँच गये जहां चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद बंदर के शव को भाजपायइयो को सौप दिया गया सभी ने शव यात्रा निकालकर गर्रा पुल के पास विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया इस प्रकरण को लेकर सभी मे रोष व्याप्त है और पुलिस पर जल्द आरोपी को तलाश कर कार्यवाही की मांग की जा रही है आप को बता दे कि सवायजपुर विधायक प्रतिनिधि आलोक शुक्ल की तहरीर पर अज्ञात लोगो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है

No comments:
Post a Comment