लखनऊ। नगराम के एक गांव सोमवार भोर घर से शौच के लिए निकली नाबालिग किशोरी को पड़ोस का ही युवक बहला फुसला कर भगा ले गया । आरोप है कि किशोरी 3000/नगदी व एक जोड़ी पायल घर से उठा ले गयी । एस ओ नगराम के अनुसार किशोरी के पिता द्वारा दी गयी तहरीर पर आरोपी युवक के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। नगराम के बहरौली गांव निवासी एक किसान की 17 वर्षीय लड़की सोमवार करीब तीन बजे भोर शौच के लिए घर से निकली थी । उसके बाद घर वापस नही लौटी लापता किशोरी के पिता द्वारा काफी खोज बीन के बाद पता चला कि उसकी विरादरी का ही गांव का पड़ोसी युवक टुन्नू बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। थानाध्यक्ष नगराम रमेश चंद्र ने बताया कि लापता किशोरी के पिता द्वारा दी गयी तहरीर पर आरोपी युवक टुन्नू के विरूद्ध बहला फुसलाकर भगा ले जाने की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है ।
Post Top Ad
Monday, 20 May 2019
नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment