मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं छह नये मंत्री | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 25 May 2019

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं छह नये मंत्री

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड बहुमत पाने वाली भाजपा व सहयोगी को उत्तर प्रदेश से भी 64 सांसद मिले हैं। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से छह नये मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को मिलाकर उत्तर प्रदेश से एक दर्जन से अधिक मंत्री केंद्र सरकार में रहेंगे।

नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में राजनाथ सिंह, महेश शर्मा, मेनका गांधी, संजीव बालियान, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, एसपी सिंह बघेल, महेंद्रनाथ पांडेय, अनुप्रिया पटेल तथा संतोष गंगवार, साध्वी निरंजन ज्योति व डॉ. सत्यपाल सिंह के साथ राजवीर सिंह भी जगह मिल सकती है। राजवीर सिंह राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र हैं।

इनके साथ ही गाजीपुर से चुनाव हारने के बाद भी मनोज सिन्हा को जगह मिल सकती है। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब सभी की निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट पर हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 16वीं लोकसभा को भंग कर दिया है। भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने जाएंगे। सभी की निगाह नरेंद्र मोदी टिक गई हैं।

 

यूपी से कितने चेहरे केंद्र में मंत्री बन सकते हैं, इसको लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। गठबंधन के बावजूद भाजपा के लिए सर्वाधिक 64 सांसदों को लोकसभा भेजने वाले इस सूबे से इस बार भी कई चेहरे कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

राजनाथ सिंह, महेश शर्मा, मेनका गांधी, संजीव बालियान, एसपी सिंह बघेल, महेंद्रनाथ पांडेय, अनुप्रिया पटेल, डॉ रीता बहुगुणा जोशी, संतोष गंगवार, साध्वी निरंजन ज्योति, सत्यपाल सिंह, राजवीर सिंह और गाजीपुर से चुनाव हारने वाले मनोज सिन्हा को भी कैबिनेट मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और स्मृति ईरानी के जीतने से राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं। मनोज सिन्हा राज्यसभा से संसद पहुंच सकते हैं।

अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके ही गढ़ में मात देने वाली स्मृति ईरानी को बड़ा इनाम मिल सकता है। वह इससे पहले भी मानव संसाधन, सूचना प्रसारण और कपड़ा मंत्रालय संभाल चुकी हैं। उन्हें एक बार फिर महत्वपूर्ण मंत्रालय मिल सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad