4 जून राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 3 June 2019

4 जून राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— वाणी प्रभावशाली रहेगी, अचानक धन की प्राप्ति होगी। आप सत्य का साथ देंगे तो बिगड़ी बन सकती है सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशिफल— आपके बुद्धि कौशल को देखकर लोग हतप्रभ रहेंगे, आपकी विनम्रता एवं व्यवहार से लोगों के बीच आकर्षण को केन्द्र रहेंगे। आपकी चंचलता ही आपकी पहचान होगी।

मिथुन राशिफल— मोक्ष से संबंधित ज्ञान की प्राप्ति संभव है, किसी कारण से अस्पताल जाने की संभावना है अपनी प्रिय वस्तु का ध्यान रखिये खो सकती है।

कर्क राशिफल— आय के साधनों में वृद्धि होगी, आत्मविश्वास बढेÞगा, बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से लाभ होगा।

सिंह राशिफल— राजनीति से जुड़े लोगों के लिये समय उत्तम है, प्रतिष्टित लोगों से मुलाकात होगी। प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बना लेंगे।

कन्या राशिफल— भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी, ससुराल के लोगों से मुलाकात हो सकती है। अपनी बुद्धिमता के प्रदर्शन से धन अर्जित कर सकते है।

तुला राशिफल— वाहन सावधानी से चलायें, दुघर्टना में चोट आदि का भय रहेगा। अपनी किसी वस्तु समय पर न मिलने से मानसिक कष्ट होगा।

वृश्चिक राशिफल—भागीदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी, रोजगार मिलने की संभावना रहेगी। लोगों को कायदे कानून की बात बताने लगेंगे।

धनु राशिफल— अपनों की चिंता से मन दु:खी रहेगा, लेन देन में सावधानी बरतने की आवयकता है। पुराना रोग तकलीफ दे सकता है।

मकर राशिफल— प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, आपके अनुयायीयों की संख्या में वृद्धि संभव है। बिना प्रयास के से लाभ मिलने की संभावना है।

कुम्भ राशिफल— माता की चिंता समाप्त होगी, सामाजिक सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वाहन सुख मिलेगा। जनता के बीच आपकी छवि उत्तम रहेगी।

मीन राशिफल— अधिनस्तों का सहयोग उत्तम होगा, मेंहनत का फल आपको जरूर मिलेगा धैर्य से काम लीजिये। किसी से सर्मथन मिल सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad