साहित्य का नोबेल पुरस्कार ‌ब्रिटिश लेखक कजुओ इशिगुरो को | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday 5 October 2017

साहित्य का नोबेल पुरस्कार ‌ब्रिटिश लेखक कजुओ इशिगुरो को

नोबेल पुरस्कारों की कड़ी में साहित्य का नोबेल पुरस्कार ‌ब्रिटिश लेखक कजुओ इशिगुरो को देने की घोषणा की गई है। कजुओ को सबसे चर्चित नोबेल The Remains of the Day है जो साल 1989 में प्रकाशित हुआ था। नोबेल पुरस्कार कमेटी ने कजुओ के नाम की घोषणा करते हुए उनकी कई चर्चित कृतियों और उपन्यासों की जानकारी दी।
काज़ुओ इशिगुरो को उनके नॉवेल (उपन्‍यास) ‘ग्रेट इमोशनल फोर्स’ के लिए दिया गया। इशिगुरो का यह नॉवेल दुनिया के साथ जुड़ाव के हमारे भ्रामक अर्थों का खुलासा करता है।
काज़ुओ इशिगुरो का जन्म जापान में 8 नवम्बर 1954 को हुआ था। पांच साल की उम्र में उनका परिवार ब्रिटेन में आकर बस गया था। साहित्य के क्षेत्र में वर्ष 1901 से 2016 तक कुल 109 नोबेल पुरस्कार दिये गये है, इसमे से 14 बार महिलाओं को साहित्य के पुरस्कार से नवाजा गया है। चार नोबेल पुरस्कार को दो लोगों में बांटा गया है। सबसे कम उम्र मे साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले 41 वर्षीय रुडयार्ड किपलिंग हैं। किपलिंग को उनके उपन्यास जंगल बुक के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
साहित्य के क्षेत्र में सबसे उम्रदाराज साहित्यकार 88 वर्षीय डोरिस लेसिंग थीं, जिन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया था। उन्हें वर्ष 2007 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले साहित्यकारों की औसत उम्र 65 वर्ष है।
-एजेंसी

The post साहित्य का नोबेल पुरस्कार ‌ब्रिटिश लेखक कजुओ इशिगुरो को appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad